लाइव न्यूज़ :

सैन्य इंजीनियरिंग सेवा के अधिकारी रिश्वत लेते पकड़े गए

By भाषा | Updated: December 2, 2020 22:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली/जबलपुर, दो दिसंबर सीबीआई ने एक ठेकेदार से कथित रूप से 3.10 लाख रुपये मांगने और स्वीकार करने के लिये जबलपुर में स्थित सैन्य इंजीनियरिंग सेवा (एमईएस) के दो अधिकारियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सीबीआई का आरोप है कि जबलपुर स्थित एमईएस के गैरिसन अभियंता कार्यालय (पश्चिम) में तैनात बैरक स्टोर अधिकारी सुजीत बैठा तथा स्टोर कीपर जयदीप शुक्ला ने ठेकेदार को एक लाख रुपये नकद देने और एक खाली चैक देने का कहा था, जिसके वे बाद में कैश कराते।

ठेकेदार ने बिल भुगतान कराने के लिये मांग रखे जाने के बाद सीबीआई का रुख किया था, जिसके बाद सीबीआई ने कार्रवाई की।

सीबीआई के प्रवक्ता आर के गौड़ ने यहां कहा, ''आरोप यह भी है कि शिकायतकर्ता को फर्नीचर की मरम्मत करने का ठेका दिया गया था और काम पूरा हो चुका था। आरोपियों ने बिल भुगतान कराने के लिये कथित रूप से शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगी।''

ठेकेदार ने जब अधिकारियों से कहा कि वह केवल एक लाख रुपये का प्रबंध कर सकता है तो उन्होंने रिश्वत की शेष राशि चेक के जरिये देने को कहा।

सीबीआई ने शिकायत मिलने और उसे सही पाने के बाद जाल बिछाया और शिकायतकर्ता को उनके पास जाने को कहा तथा रिश्वत मांगने के आरोपियों को पकड़ने के लिये बाहर एक टीम को तैनात कर दिया, जिसने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।

उधर, सीबीआई के पुलिस अधीक्षक ए के पांडे ने जबलपुर में बताया कि बैठा ने शिकायतकर्ता से एक लाख रूपये नकद लिए, जबकि शुक्ला ने पहले से हस्ताक्षर किया हुआ एक ब्लैंक चेक लिया और खुद अपने हाथ से उस पर 2.10 लाख रूपये की रकम भरी थी।

पांडे ने बताया कि सीबीआई की टीम ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 120 तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो