आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर सशस्त्र पुलिस की बस पर की गोलीबारी, 14 पुलिसकर्मी घायल

By भाषा | Updated: December 13, 2021 19:21 IST2021-12-13T19:21:55+5:302021-12-13T19:21:55+5:30

Militants open fire on J&K Armed Police bus, 14 policemen injured | आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर सशस्त्र पुलिस की बस पर की गोलीबारी, 14 पुलिसकर्मी घायल

आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर सशस्त्र पुलिस की बस पर की गोलीबारी, 14 पुलिसकर्मी घायल

श्रीनगर, 13 दिसंबर श्रीनगर शहर के बाहरी हिस्से में सोमवार को आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर सशस्त्र पुलिस की बस पर गोलीबारी की। इस हमले में 14 पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार शाम को पंथा चौक इलाके के जेवान में हुई। अधिकारियों ने बताया कि हमले में कम से कम 14 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि घायलों को विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Militants open fire on J&K Armed Police bus, 14 policemen injured

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे