लाइव न्यूज़ :

बारामूला में आतंकवादियों ने बैंक लूटा, सुरक्षा गार्ड घायल

By भाषा | Updated: April 22, 2021 19:10 IST

Open in App

श्रीनगर, 22 अप्रैल जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले स्थित एक बैंक की शाखा में बृहस्पतिवार को हथियारबंद आतंकवादियों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना में सुरक्षा गार्ड घायल हुआ है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिस्तौल से लैस होकर आए आतंकवादियों ने उत्तर कश्मीर के पट्टन इलाके के खोर शेराबाद स्थित जम्मू-कश्मीर बैंक की शाखा में लूटपाट की।

उन्होंने बताया, ‘‘बैंक शाखा के बाहर खड़े वाहन में सवार होकर लुटेरे फरार हो गए।’’

अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी ने शाखा पर तैनात सुरक्षा गार्ड को भी घायल कर दिया है।

प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि लूट को अंजाम देने के बाद आतंकवादी जिस कार से फरार हुए हैं, वह पुलिस कर्मी की है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस दल मौके पर पहुंच गया है और विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां