श्रीनगर में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के बंकर पर ग्रेनेड फेंका

By भाषा | Updated: October 7, 2021 21:49 IST2021-10-07T21:49:37+5:302021-10-07T21:49:37+5:30

Militants hurl grenade at CRPF bunker in Srinagar | श्रीनगर में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के बंकर पर ग्रेनेड फेंका

श्रीनगर में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के बंकर पर ग्रेनेड फेंका

श्रीनगर, सात अक्टूबर श्रीनगर के सफाकदल क्षेत्र में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड फेंका लेकिन उसके विस्फोट में किसी की जान नहीं गयी।

अधिकारियों ने बताया कि रात आठ बजकर 40 मिनट पर सफाकदल के बारीपोरा में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के एक बंकर की ओर ग्रेनेड दागा।

उन्होंने बताया कि ग्रेनेड बंकर के जाल से टकराया और सड़क किनारे जा फटा । इस विस्फोट में कोई हताहत नहीं हुआ।

अधिकारियों के अनुसार वैसे इस विस्फोट से एक निजी वाहन की खिड़कियों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Militants hurl grenade at CRPF bunker in Srinagar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे