लाइव न्यूज़ :

पुलवामा: परीक्षा केंद्र आतंकी हमला, CRPF जवानों पर चलाई 6-7 राउंड गोलियां, भेजे गए अतिरिक्त सुरक्षा बल

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: October 29, 2019 16:42 IST

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के एक परीक्षा केंद्र पर तैनात सीआरपीएफ जवानों पर कुछ अज्ञात आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दी। आतंकियों को ठिकाने लगाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को रवाना किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे आतंकियों ने पुलवामा जिले के द्रबगाम स्थित स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर तैनात सुरक्षाबलों पर छह-सात राउंड गोलीबारी की। परीक्षा केंद्र की सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ जवानों को तैनात किया गया था।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के एक परीक्षा केंद्र पर आतंकी हमले की खबर है। परीक्षा केंद्र पर तैनात सीआरपीएफ जवानों पर कुछ अज्ञात आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दी। आतंकियों को ठिकाने लगाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को रवाना किया गया है।  

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आतंकियों ने पुलवामा जिले के द्रबगाम स्थित स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर तैनात सुरक्षाबलों पर छह-सात राउंड गोलीबारी की। 

परीक्षा केंद्र की सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ जवानों को तैनात किया गया था। फिलहाल इस आतंकी वारदात में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ताजा जानकारी के मुताबिक इलाके में एक सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में मंगलवार को आतंकवादियों ने सीआरपीएफ की एक बुलेट प्रूफ चौकी पर हमला किया । हालांकि इसमें किसी के हताहत की खबर नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अर्धसैनिक बल के अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 72 वीं बटालियन की एक चौकी पर आतंकवादियों ने अपराह्न तीन बजकर 30 मिनट पर कई गोलियां चलाईं। यह चौकी राजपोरा क्षेत्र के द्रबगाम क्षेत्र में है।

उन्होंने बताया कि अज्ञात आतंकवादियों ने सीआरपीएफ चौकी पर छह से आठ गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई करते हुए सीआरपीएफ के जवानों ने भी गोलियां चलाई।

दोनों ही तरफ से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। गोलीबारी की यह घटना एक स्कूल के निकट हुई जहां 10वीं बोर्ड की परीक्षा हो रही थी। लेकिन अधिकारियों का कहना है कि शैक्षणिक संस्थान निशाने पर नहीं था।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अतिरिक्त बल की तैनाती के बाद तलाश अभियान शुरू किया गया। हालांकि हमले के तत्काल बाद स्थानीय पुलिस ने प्रारंभिक जानकारी के आधार पर बताया था कि यह हमला सेना के गश्ती दल पर हुआ है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमलाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं