लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आतंकवादी मारा गया

By भाषा | Updated: April 10, 2021 23:56 IST

Open in App

श्रीनगर, 10 अप्रैल जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में शनिवार को एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया। वहीं अनंतनाग जिले में भी आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद मुठभेड़ हुई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर में शोपियां जिले के हादीपुरा में आतंकवादियों की मौजदूगी की सूचना पाकर सुरक्षाबलों ने घेराबंदी एवं तलाशी अभियान चलाया जिस दौरान आतंकवादी उन पर गोलियां चलाने लगे। इस पर सुरक्षाकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक आंतकवादी मारा गया।

उन्होंने बताया कि आतंकवादी की पहचान स्थापित करने की कोशिश जारी है और उसके संगठन के नाम का भी पता लगाया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि इसी बीच अनंतनाग जिले में भी मुठभेड़ शुरू हो गई।

उन्होंने बताया कि दक्षिण कश्मीर के इस जिले के बिजबेहरा इलाके के सेमथान में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी एवं तलाशी अभियान चलाया जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गयी। इस संबंध में अभी विस्तृत ब्यौरे का इंतजार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच