लाइव न्यूज़ :

मिलिंद तेलतुंबडे का मारा जाना माओवादियों के लिए बड़ा झटका: पुलिस

By भाषा | Updated: November 14, 2021 20:08 IST

Open in App

नागपुर, 14 नवंबर महाराष्ट्र के गढचिरौली के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) संदीप पाटिल ने रविवार को कहा कि शीर्ष नक्सल सरगना मिलिंद तेलतुंबडे का मारा जाना महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ (एमएमसी) क्षेत्र में गैर कानूनी माओवादी आंदोलन के लिए ‘बड़ा झटका’ है।

पाटिल ने पीटीआई-भाषा से कहा कि तेलतुंबडे वह प्रमुख व्यक्ति था जिसने पिछले 20 वर्षों में नक्सलवाद को गति दी और इसे महाराष्ट्र में खड़ा किया।

अधिकारी ने दावा किया, “वह इस आंदोलन का एकमात्र भविष्य था और महाराष्ट्र में कोई दूसरा नेता नहीं था।”

पाटिल ने कहा, “नक्सल आंदोलन में उसके योगदान और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के कुछ हिस्सों और शहरी क्षेत्रों में उसके प्रभाव को देखते हुए, वे एक बहुत ही महत्वपूर्ण कैडर था और हम बहुत लंबे समय से उसकी तलाश कर रहे थे।”

पुलिस ने बताया है कि शनिवार सुबह गढचिरौली के कोर्ची के मर्दिनटोला वन क्षेत्र में पुलिस के सी-60 कमांडो दल के तलाशी अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में तेलतुंबडे समेत 26 नक्सली मारे गए थे।

तेलतुंबडे माओवादियों की सेंट्रल कमेटी का सदस्य था और एल्गार परिषद-माओवादी मामले में आरोपी था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उसके सिर पर 50 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वह कार्यकर्ता आनंद तेलतुंबडे का भाई है। आनंद को भी एल्गार परिषद-माओवादी संपर्क मामले में पहले गिरफ्तार कर लिया गया था और वह नवी मुंबई की तलोजा जेल में बंद है।

गढचिरौली रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ (एमएमसी) माओवादियों का एक बहुत ही महत्वपूर्ण क्षेत्र है।

उन्होंने कहा कि पिछले आठ से दस वर्षों से माओवादी उत्तर छत्तीसगढ़ और दक्षिण मध्य प्रदेश में नक्सलवाद को फैलाने के लिए बड़े पैमाने पर काम कर रहे थे।

डीआईजी ने कहा, “यह (मिलिंद तेलतुंबडे का मारा जाना) एमएमसी क्षेत्र में उनके लिए एक बड़ा झटका है क्योंकि वह इसका प्रमुख प्रभारी था।"

मिलिंद तेलतुंबडे के 'शहरी नक्सल' आंदोलन के साथ गहरे संबंध के बारे में पूछे जाने पर अधिकारी ने कहा कि वह एक ऐसा कैडर था, जिनका शहरी और जंगल-आधारित माओवाद से मजबूत संबंध था।

उन्होंने कहा कि मिलिंद तेलतुंबडे अपनी पत्नी एंजेला सोंताके के साथ महाराष्ट्र में एक (विद्रोहियों का) "शहरी नेटवर्क" चलाता था।

पाटिल ने दावा किया कि उसके विदर्भ क्षेत्र में भी संबंध थे और वह माओवाद में शामिल होने के लिए एक विशेष समुदाय और उसके युवाओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा था।

एल्गार परिषद मामले में, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की ओर से दायर आरोप पत्र के मुताबिक, मिलिंद तेलतुंबडे को ‘खतरनाक माओवादी बताया है और उसे फरार बताया है। उसे प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) का ‘ऑपरेटिव’ बताया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों