लाइव न्यूज़ :

मुंबई कांग्रेस में जो कुछ हो रहा है उससे मैं निराश हूं: मिलिंद देवड़ा

By भाषा | Updated: February 6, 2019 07:02 IST

देवड़ा ने यह भी कहा कि वह आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने पर फिर से विचार करेंगे और यदि मौजूदा स्थिति कायम रही तो वह राजनीति में नहीं रहना चाहेंगे।

Open in App

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व लोकसभा सदस्य मिलिंद देवड़ा ने मंगलवार को कहा कि पार्टी की मुंबई इकाई में जो कुछ भी हो रहा है, उससे वह ‘‘निराश’’ हैं। देवड़ा ने यह भी कहा कि वह आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने पर फिर से विचार करेंगे और यदि मौजूदा स्थिति कायम रही तो वह राजनीति में नहीं रहना चाहेंगे।कई ट्वीट कर देवड़ा ने कहा कि कांग्रेस की मुंबई इकाई गुटबाजी का मैदान नहीं बन सकती, जिसमें (पार्टी के) एक नेता को दूसरे नेता से भिड़ाया जाए। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के अंदरूनी मामलों पर सार्वजनिक तौर पर चर्चा नहीं करना चाहते थे, लेकिन एक हालिया इंटरव्यू में की गई टिप्पणियों ने उन्हें बाध्य कर दिया कि वह मुंबई कांग्रेस को शहर की विविधता का प्रतीक बनाए रखने को लेकर अपनी ठोस प्रतिबद्धता दोहराएं। देवड़ा ने कहा कि मुंबई जैसे शहर में लोगों को साथ लाने की जरूरत है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जो कुछ भी हो रहा है उससे मैं निराश हूं और लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए मेरे रुख से पार्टी अवगत है। बहरहाल, मुझे अपने केंद्रीय नेतृत्व और हमारी पार्टी की विचारधारा एवं सिद्धांतों को लेकर उसकी प्रतिबद्धता पर पूरा यकीन है।’’ देवड़ा ने कहा, ‘‘मैं मुंबई में कांग्रेस के सभी नेताओं से अपील करता हूं कि वे एक टीम के तौर पर एकजुट रहें। अपनी पार्टी और कांग्रेस अध्यक्ष (राहुल गांधी) के लिए हमें इतना तो करना ही चाहिए।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह