लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के सियासी उलटफेर पर कांग्रेस नेता मिलिंद देवरा ने ट्वीट की 'गॉडफादर' की फोटो और डॉयलॉग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2019 11:41 IST

महाराष्ट्र के सियासी मामले में शरद पवार ने भी ट्वीट कर कहा कि अजित पवार का बीजेपी को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने का फैसला उनका निजी फैसला है, एनसीपी का इससे कोई संबंध नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देदेवेंद्र फड़नवीस ने कहा, ‘‘लोगों ने हमें स्पष्ट जनादेश दिया था लेकिन शिवसेना ने नतीजों के बाद अन्य दलों के साथ गठबंधन करने की कोशिश की जिसके बाद राष्ट्रपति शासन लगा।महाराष्ट्र में अजीत पवार के देवेंद्र फड़नवीस सरकार में शामिल होने के फैसले पर शरद पवार ने कहा है कि यह अजीत पवार का निजी फैसला है, एनसीपी का नहीं।

कांग्रेस नेता मिलिंद देवरा ने महाराष्ट्र के सियासी ड्रामें पर गॉडफादर मूवी का डॉयलॉग ट्वीट किया। इसमें मिलिंद देवड़ा ने लिखा कि अपने दोस्तों को करीब रखें लेकिन दुश्मनों को और भी ज्यादा करीब रखें (कीप योर फ्रेंड्स क्लोज, बट योर एनिमीज क्लोजर)।

महाराष्‍ट्र की राजनीति में शनिवार सु‍बह बीजेपी ने एनसीपी के मुखिया शरद पवार के भतीजे अजित पवार के साथ मिलकर सरकार बना ली। बीजेपी के देवेंद्र फडनवीस ने शनिवार को राज भवन में दूसरे कार्यकाल के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इसके साथ ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री पद की भी शपथ ली। 

इस मामले पर बीजेपी के गिरीश महाजन ने कहा कि हम 170 विधायकों के साथ अपना बहुमत सिद्ध करेंगे। अजीत पवार ने अपने विधायकों के समर्थन वाला लेटर गवर्नर को सौंप दिया है और अजीत एनसीपी के लेजिस्लेटिव पार्टी लीडर हैं। इसका मतलब है सभी एनसीपी विधायकों का हमें समर्थन है। वहीं शिवसेना नेता संजय राउत ने अजीत पवार पर निशाना साधा और कहा कि कहा कि कल 9 बजे तक ये महाशय (अजीत पवार) ने हमारे साथ बैठे थे, अचानक से गायब हो गये बाद में, वो नजर से नजर मिलाकर बात नहीं कर रहे थे, उसी से हमें शक भी हुआ था। 

संजय राउत ने कहा कि अजीत पवार ने जो पाप किया है उससे शरद पवार का कोई लेना-देना नहीं है। एनसीपी चीफ शरद पवार ने दो बार उद्धव ठाकरे फोन किया किया है। 

राउत ने कहा, अजीत पवार ने महाराष्ट्र की पीठ में खंजर घोपा, इससे शरद पवार का कोई संबंध नहीं है। यह धोखा महाराष्ट्र की जनता और छत्रपति शिवाजी महाराज के साथ हुआ है।  

टॅग्स :महाराष्ट्रशिव सेनासंजय राउतशरद पवारउद्धव ठाकरे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी