कश्मीर घाटी में शीत लहर से हल्की राहत, लेकिन अब भी तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे

By भाषा | Updated: December 14, 2021 13:07 IST2021-12-14T13:07:01+5:302021-12-14T13:07:01+5:30

Mild relief from cold wave in Kashmir valley, but temperature still several degrees below zero | कश्मीर घाटी में शीत लहर से हल्की राहत, लेकिन अब भी तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे

कश्मीर घाटी में शीत लहर से हल्की राहत, लेकिन अब भी तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे

श्रीनगर, 14 दिसंबर कश्मीर घाटी में लोगों को शीतलहर से हल्की राहत मिली है लेकिन अब भी पूरी घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि श्रीनगर में सोमवार रात को शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया जबकि इससे पहली रात शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया था।

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के पर्यटन स्थल गुलमर्ग में सोमवार रात शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान रहा जबकि रविवार को पारा शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे तक लुढ़का था। गुलमर्ग घाटी का सबसे ठंठा स्थान रहा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ की वजह से सप्ताहांत में रात में ठंड और बढ़ेगा और यह स्थिति क्रिसमस तक बनी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mild relief from cold wave in Kashmir valley, but temperature still several degrees below zero

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे