उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की स्थिति में हल्का सुधार

By भाषा | Updated: July 5, 2021 17:21 IST2021-07-05T17:21:33+5:302021-07-05T17:21:33+5:30

Mild improvement in the condition of former Uttar Pradesh Chief Minister Kalyan Singh | उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की स्थिति में हल्का सुधार

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की स्थिति में हल्का सुधार

लखनऊ, पांच जुलाई उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की स्थिति में सोमवार को हल्का सुधार हुआ।

संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा सोमवार को जारी एक बयान में बताया गया कि ‘‘रविवार शाम को कल्याण सिंह को संस्थान के क्रिटिकल केयर मेडिसिन के आईसीयू में भर्ती किया गया था। वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम उनके उपचार की देखरेख कर रही है, सभी प्रारंभिक जांचे कराई जा रही हैं और आने वाली रिपोर्ट के अनुसार ही उनकी स्थिति का प्रबंधन भी किया जा रहा है। कल की तुलना में आज उनकी स्थिति में हल्का सुधार है।’’

रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने दिन में डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचकर कल्‍याण सिंह के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की थी।

गौरतलब है कि कल्याण सिंह को पिछले 21 जून को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में अनियंत्रित ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर आदि की शिकायत के साथ भर्ती किया गया था। संस्थान के मीडिया प्रवक्ता डॉक्टर श्रीकेश सिंह ने बताया था कि तीन जुलाई की रात ब्लड प्रेशर अत्यधिक बढ़ने के कारण कल्‍याण सिंह को माइनर हार्टअटैक आ गया था जिसके कारण उन्हें आईसीयू में स्थानांतरित किया गया था।

कल्याण सिंह को रविवार शाम साढ़े पांच बजे संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) के क्रिटिकल केयर मेडिसिन के आईसीयू में भर्ती किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mild improvement in the condition of former Uttar Pradesh Chief Minister Kalyan Singh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे