लाइव न्यूज़ :

मिहिर भोज जाति विवाद : शिलापट्ट पर लिखे योगी के नाम पर कालिख पोती गई, जांच शुरू

By भाषा | Updated: September 28, 2021 15:13 IST

Open in App

नोएडा, 28 सितंबर राजा मिहिर भोज की प्रतिमा के नीचे लगे शिलापट्ट पर लिखे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम पर कथित तौर पर काला रंग पोते जाने के बाद मंगलवार को ग्रेटर नोएडा में तनाव पैदा हो गया। मूर्ति का अनावरण पिछले हफ्ते किया गया था।

सोशल मीडिया पर नजर आ रहे घटना के कथित वीडियो के मुताबिक आदित्यनाथ के अलावा, भारतीय जनता पार्टी से राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर और दादरी के विधायक तेजपाल नागर के नामों पर भी कालिख पोत दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है, जो कथित तौर पर गुर्जर समुदाय के कुछ सदस्यों द्वारा किया गया है। गुर्जर जाति के लोगों का राजपूत समुदाय के साथ विवाद चल रहा है। दोनों का दावा है कि नौवीं शताब्दी के राजा मिहिर भोज उनकी जाति के थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 22 सितंबर को गौतम बुद्धनगर जिले के ग्रेटर नोएडा के दादरी इलाके में सम्राट की 15 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया था।

शिलापट्ट पर सम्राट मिहिर भोज के नाम के आगे "गुर्जर" लगाने को लेकर विवाद छिड़ गया था।

कार्यक्रम से पहले भी, इस मुद्दे पर राजपूत और गुर्जर समुदायों के बीच संघर्ष के कारण क्षेत्र में तनाव पैदा हो रहा था, जबकि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने प्रतिमा के अनावरण के बाद टिप्पणी की थी कि "महान शख्सियतों को एक जाति तक सीमित नहीं किया जा सकता है, वे सभी के हैं।"

पट्टिका पर दर्ज नामों पर काला रंग पोते जाने की घटना राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र सिंह नागर के मंगलवार सुबह राजा मिहिर भोज की प्रतिमा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद हुई।

गुर्जर नेता, नागर ने सुबह में प्रतिमा के बगल में खड़े होकर खिंचवाई एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, “सत्यमेव जयते।”

इस बीच, एक अधिकारी ने कहा कि दादरी पुलिस को मंगलवार की घटना में प्राथमिकी दर्ज करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव