लाइव न्यूज़ :

मिहिर भोज जाति विवाद: राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान समिति ने की बैठक

By भाषा | Updated: October 3, 2021 14:20 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), तीन अक्टूबर नौवीं शताब्दी के राजा मिहिर भोज की जाति को लेकर पिछले हफ्ते राजपूत और गुर्जर समुदायों के बीच छिड़े विवाद को लेकर राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान समिति ने ग्रेटर नोएडा में गुर्जर शोध संस्थान में शनिवार को बैठक की।

इस बैठक में समिति ने मांग की कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस मामले में 31 अक्टूबर तक माफी मांगे।

राष्ट्रीय गुर्जर स्वाभिमान समिति के सदस्य राजकुमार भाटी ने कहा कि इस मामले पर मुख्यमंत्री 31 अक्टूबर तक गुर्जर समाज से माफी मांगें और घोषणा करें कि सम्राट मिहिर भोज गुर्जर थे, अन्यथा गुर्जर समाज 31 अक्टूबर को दादरी के मिहिर भोज कॉलेज में बड़ी पंचायत करके निर्णय लेगा कि उसे आगे क्या कदम उठाना है।

राजकुमार भाटी ने बताया कि गांवों में गुर्जर सम्राट मिहिर भोज के बोर्ड और उनकी तस्वीरें लगाई जाएगी।

उल्लेखनीय है कि राजा मिहिर भोज की जाति को लेकर पिछले हफ्ते राजपूत और गुर्जर समुदायों के बीच एक विवाद छिड़ गया था, जब दादरी के एक कॉलेज में मुख्यमंत्री द्वारा उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह