सूरजपुर पक्षी विहार, धनोरी वेटलैड तथा ओखला पक्षी विहार में प्रवासी पक्षियों का आना शुरू

By भाषा | Updated: December 3, 2020 16:26 IST2020-12-03T16:26:32+5:302020-12-03T16:26:32+5:30

Migratory birds start coming to Surajpur Bird Vihar, Dhanori Wetlaid and Okhla Bird Sanctuary | सूरजपुर पक्षी विहार, धनोरी वेटलैड तथा ओखला पक्षी विहार में प्रवासी पक्षियों का आना शुरू

सूरजपुर पक्षी विहार, धनोरी वेटलैड तथा ओखला पक्षी विहार में प्रवासी पक्षियों का आना शुरू

नोएडा, तीन दिसंबर बढ़ती ठंड के साथ नोएडा के सूरजपुर पक्षी विहार, धनोरी वेटलैड तथा ओखला पक्षी विहार में अधिक से अधिक संख्या में विदेशी पक्षी आने लगे हैं। स्थानीय स्तर पर वन विभाग की टीमों की गणना में यह पता चला है कि इन पक्षी विहारों में करीब 45 प्रजातियों के हजारों प्रवासी पक्षी आए हैं।

वन विभाग के अनुसार सबसे अधिक संख्या में यहां ब्लैक हेडेड गुल, नॉर्दर्न शावलर बार्न स्वालो दिखाई दिए हैं। मार्श हैरीयर भी नजर आए हैं। दिसंबर महीने में पक्षियों की संख्या में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

प्रभागीय वन अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया, ‘‘वन विभाग की ओर से कुछ दिन पहले सूरजपुर वेटलैंड में पक्षियों की गणना की गई थी। उस दौरान 3,000 से अधिक पक्षी पाए गए थे। सबसे अधिक ब्लैक टेल्ड गोडविट को देखा गया था। इसके बाद 30 नवंबर को फिर से गणना की गई। इसमें पक्षियों की संख्या बढ़कर 6,000 से अधिक हो गई।’’

उन्होंने बताया कि यहां पर तीन ब्लैक नेट स्टार्क को भी देखा गया है। इसमें एक मां और दो बच्चे हैं। यह पिछले तीन साल से बच्चे की देखभाल के लिए यहां रुकी हुई है। यह परिवार लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

उन्होंने बताया, ‘‘ओखला पक्षी विहार तथा धनोरी वेटलैंड में भी हजारों की संख्या में प्रवासी पक्षी पहुंचे हैं। स्थानीय स्तर पर पक्षियों गणना की गई है। यहां रूस, मंगोलिया, आइसलैंड, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और यूरोप समेत कई जगह से पक्षी आए हैं। दिसंबर के अंत तक इनकी संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Migratory birds start coming to Surajpur Bird Vihar, Dhanori Wetlaid and Okhla Bird Sanctuary

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे