लाइव न्यूज़ :

हीराकुद बांध क्षेत्र में प्रवासी पक्षियों का आगमन शुरु

By भाषा | Updated: November 25, 2020 11:52 IST

Open in App

संबलपुर, 25 नवंबर सर्दियों की शुरुआत के साथ ही ओडिशा के संबलपुर जिले के हीराकुद बांध क्षेत्र में विभिन्न महाद्वीपों से प्रवासी पक्षियों का आगमन शुरु हो गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि गल और ब्लैक कॉर्मोरेंट जैसे पक्षियों को हाल ही में हीराकुद बांध जलाशय स्थल पर देखा गया है।

हीराकुद वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) प्रताप कोटापल्ली ने कहा, ‘‘पक्षियों ने अपने शीतकालीन प्रवास के लिए जलाशय में आना शुरू कर दिया है। अगले कुछ दिनों में विभिन्न प्रजातियों के पक्षी जलाशय में नजर आएंगे।”

उन्होंने कहा कि पक्षियों की सुरक्षा और संरक्षण को सुनिश्चित करने के लिए कई उपाय किए गए हैं। साथ ही पक्षियों के शिकार को रोकने के लिए नियमित नाव गश्त हो रही है। जीरो प्वाइंट, बरखटिया, परबतटोंग और गोबिंदपुर में पक्षी सुरक्षा समूह पहले ही तैनात किए जा चुके हैं।

हजारों विदेशी पक्षी हर सर्दी के दौरान नवंबर में हीराकुद बांध जलाशय आते हैं और मार्च तक यहां रहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां