लाइव न्यूज़ :

ओडिशा की चिल्का झील में पिछले साल के मुकाबले इस साल देर से पहुंच रहे प्रवासी पक्षी

By भाषा | Updated: October 22, 2021 20:36 IST

Open in App

बेरहामपुर (ओडिशा), 22 अक्टूबर ओडिशा में एशिया के सबसे बड़े खारे पानी की अनूपझील (लैगून) चिल्का में प्रवासी पक्षियों ने फिर से आना शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। चिल्का वन्यजीव डिवीजन के सहायक वन संरक्षक शरत चंद्र मिश्रा के अनुसार, अक्टूबर के दूसरे सप्ताह से प्रवासी पक्षियों का आगमन दिखने लगा है।

उन्होंने कहा कि यह पक्षी पिछले साल के मुकाबले इस साल एक सप्ताह देर से आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिल्का झील के पास कई पक्षियों को उड़ते हुए देखा जा रहा है और एक बार पानी का स्तर घटने पर वे जमीन पर उतर सकते हैं। नॉर्दर्न पिनटेल, गडवाल, शोवलर, कॉमन कूट और कई प्रवासी पक्षी इस अनूपझील में पाए जाते हैं जो बंगाल की खाड़ी से जुड़ी है और पुरी, खोरधा और गंजाम जिले तक फैली है।

चिल्का की वेबसाइट के अनुसार, यह भारतीय उपमहाद्वीप का सबसे बड़ा ऐसा जलीय स्थान है जहां प्रवासी पक्षी पाए जाते हैं। झील के 1,100 वर्ग किलोमीटर के इलाके में अब तक 62 प्रजातियों के 22 हजार पक्षी देखे जा चुके हैं। अधिकारी ने कहा कि उनमें से पांच हजार से अधिक पक्षी झील के अंदर नलबन पक्षी अभयारण्य के 15.69 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में उतर चुके हैं।

वन अधिकारी ने कहा, “हमें उम्मीद है कि इस महीने के अंत में ये और ज्यादा संख्या में आएंगे।” सितंबर और अक्टूबर के दौरान लगातार हुई वर्षा के कारण झील के पानी का स्तर बढ़ गया है।

पक्षी विज्ञानी यु एन देव ने कहा कि इसकी वजह से पक्षियों को भोजन पाने में मुश्किल होगी। उन्होंने कहा कि यह एक कारण हो सकता है जिसकी वजह से प्रवासी पक्षियों का अनूपझील में आगमन देर से हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू