लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड चुनाव: सीएम धामी के गढ़ में प्रियंका गांधी की धमक, लोगों से कहा, बिंदिया, चूड़ी बांटने वाले सीएम से पूछिए, रोजगार क्यों नहीं बांटे

By रुस्तम राणा | Updated: February 12, 2022 14:29 IST

खटीमा में प्रियंका गांधी ने कहा, ये जो मुख्यमंत्री बैठे हैं जो आपको बिंदिया और चूड़ियां बांट रहे हैं। इनसे पूछिए कि इन्होंने आपको रोज़गार क्यों नहीं बाटें। इनसे पूछिए कि जब हमारे भाई-बहन शहरों से वापस आ रहे थे तो आप कहां थे?

Open in App
ठळक मुद्देपलायन को लेकर कांग्रेस नेता ने मौजूदा सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा, केवल अपने विकास के बारे में सोच रहे हैं बीजेपी नेता

खटीमा: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने शनिवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी के गढ़ खटीमा में रैली को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस नेता राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसीं। उन्होंने चूड़ी और बिंदिया बांटने को लेकर सीएम धामी को घेरा।

प्रियंका गांधी ने कहा, ये जो मुख्यमंत्री बैठे हैं जो आपको बिंदिया और चूड़ियां बांट रहे हैं। इनसे पूछिए कि इन्होंने आपको रोज़गार क्यों नहीं बाटें। इनसे पूछिए कि जब हमारे भाई-बहन शहरों से वापस आ रहे थे तो आप कहां थे? जब किसान आंदोलन कर रहे थे तो आप कहां थे?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर शब्द बाण चलाते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने उनकी (प्रवासी श्रमिकों की) मदद की और राजनीति करके देश भर में कोरोना फैलाया। वे सड़कों पर चल रहे थे, उनके लिए कोई सुविधा नहीं थी। क्या हम उन्हें ऐसे ही छोड़ देते... क्या हम राजनीति कर रहे थे? हम अपना फर्ज निभा रहे थे।

पलायन को लेकर कांग्रेस नेता ने मौजूदा सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, यहां पलायन ज्यादा है। यह क्यों होता है? जब राज्य में नौकरियां पैदा नहीं हो रही हैं। आपके राज्य में सब कुछ है - हिमालय, प्रकृति, पर्यटन के अवसर - लेकिन रोजगार नहीं। लोग यहां से नौकरी के लिए पलायन कर रहे हैं।

जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव ने कहा, एक राजनीतिक नेता का सबसे बड़ा कर्तव्य क्या है? जनता की सेवा, उनका विकास। आज सभी भाजपा नेता - आपके सीएम से लेकर देश के पीएम तक - केवल अपने विकास के बारे में सोच रहे हैं। कोई आपके बारे में नहीं सोच रहा है।

उन्होंने कहा, पूरे देश की नीतियां सिर्फ 2 उद्योगपतियों के लिए चल रही हैं जो पीएम के दोस्त हैं। जब बजट आता है, तो गरीबों, किसानों, मध्यम वर्ग, छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए कुछ भी नहीं दिया जाता है और वे ही इस देश की रीढ़ हैं।

आपको बता दें कि राज्य में 14 फरवरी को मतदान होना है। खटीमा विधानसभा से सीएम पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ कांग्रेस उम्मीदवार भुवन कापड़ी मैदान में हैं। हालांकि पिछला चुनाव वह धामी से करीब-करीब ढाई हजार वोटों के अंतर से हारे थे। लेकिन इस बार का परिणाम क्या रहने वाला है यह तो 10 मार्च को पता चलेगा।

टॅग्स :Priyanka Gandhi Vadraउत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022पुष्कर सिंह धामीPushkar Singh Dhami
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह