लाइव न्यूज़ :

पलायन आयोग प्रवासी युवाओं को आर्थिक गतिविधियों में शामिल करने की संभावनाएं खोज रहा

By भाषा | Updated: April 20, 2020 14:41 IST

पिथौरागढ़ जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी ने कहा, “हमें पलायन आयोग से 26 सूत्री प्रारूप मिला है जिसे ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रवासी युवाओं से कुछ सवाल पूछे जाने के बाद भरा जाना है।'‘

Open in App
ठळक मुद्देदेशव्यापी बंद के चलते 5,500 से ज्यादा प्रवासी युवा जिले में स्थित अपने गांवों को लौटे हैं।अधिकारी ने बताया कि अगर युवा अपने गांवों में बसना चाहते हैं तो उनके लिए यहां खाद्य प्रसंस्करण, पशुपालन, मुर्गी पालन, बीज उत्पादन, बागवानी और लघु इंजीनियरिंग के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं।

पिथौरागढ़:  उत्तराखंड से बाहर बड़ी संख्या में काम कर रहे युवाओं के लॉकडाउन के चलते प्रदेश में लौट आने के मददेनजर पलायन आयोग ने उन्हें स्थानीय आर्थिक गतिविधियों में शामिल करने तथा उनके अपने ही गांव में बस जाने की संभावनाओं को तलाशने की कवायद शुरू कर दी है।

यहां एक अधिकारी ने बताया कि इसके लिए आयोग ने युवाओं के बीच एक सर्वेंक्षण शुरू किया है जिसमें उनसे पूछा जा रहा है कि क्या वे अपने गांवों में कोई काम करना पसंद करेंगे।  पिथौरागढ़ जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी ने कहा, “हमें पलायन आयोग से 26 सूत्री प्रारूप मिला है जिसे ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रवासी युवाओं से कुछ सवाल पूछे जाने के बाद भरा जाना है।'‘

देशव्यापी बंद के चलते 5,500 से ज्यादा प्रवासी युवा जिले में स्थित अपने गांवों को लौटे हैं। गोस्वामी ने बताया कि आयोग से प्राप्त प्रारूप सभी आठ प्रखंडों को भेज दिए गये हैं जो अब प्रवासी युवाओं को प्रश्नों के उत्तर भरने के लिये दिये जायेंगे। अधिकारी ने बताया कि अगर युवा अपने गांवों में बसना चाहते हैं तो उनके लिए यहां खाद्य प्रसंस्करण, पशुपालन, मुर्गी पालन, बीज उत्पादन, बागवानी और लघु इंजीनियरिंग के क्षेत्र में काफी संभावनाएं हैं।

रोजगार की तलाश में उत्तराखंड के दूरस्थ पहाड़ी गांवों से युवाओं का लगातार पलायन राज्य सरकारों के लिए हमेशा से एक बड़ी समस्या रही है। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया