लाइव न्यूज़ :

केरल लौटने वाले प्रवासियों की मुफ्त आरटी-पीसीआर जांच होगी, 3671 नये मामले, 14 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: February 26, 2021 20:26 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 26 फरवरी केरल सरकार ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 के नये मामलों में तीव्र वृद्धि के मद्देनजर वह लौटने वाले सभी प्रवासियों की मुफ्त आरटी-पीसीआर जांच करेगी । राज्य में और 3,671 और लोगों के संक्रमित पाये जाने के बाद इस महामारी के कुल मामले 10.52 लाख हो गये हैं।

कोविड-19 के 14 और मरीजों की मौत होने के साथ ही राज्य में अब तक 4,164 लोग इस संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं। जो नये मामले सामने आये हैं उनमें तीन ब्रिटेन से लौटे लोग हैं। फिलहाल राज्य में 51000 से अधिक मरीज उपचाररत हैं।

स्वास्थ्य मंत्री के सैलजा ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण का पता लगाने के लिए सबसे उपयुक्त समझा जाने वाला आरटी-पीसीआर परीक्षण कराने का निर्णय केंद्र के निर्देश के बाद लिया गया है, क्योंकि पिछले एक सप्ताह में कोविड-19 के मामले तीस फीसद से अधिक बढ़ गये हैं।

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि केंद्र ने राज्य को हवाई अड्डों पर जांच तेज करने का निर्देश दिया है ।

उन्होंने कहा, ‘‘ राज्य सरकार राज्य में पहुंचने वाले प्रवासियों की मुफ्त आरटी-पीसीआर जांच करेगी और परिणाम उन्हें बताया जाएगा।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘ केंद्र सरकार ने हमें यह भी सूचित किया है कि देश में 16 राज्यों में कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर आने की आशंका है।’’

शुक्रवार को जारी की गयी विज्ञप्ति में सैलजा ने बताया कि 3671 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 10,52,706 हो गयी।

ब्रिटेन से लौटे और संक्रमित पाये गये लोगों की संख्या 94 हो गयी है जिनमें से , शुरुआत में 11 व्यक्तियों में कोरोना वायरस का नया प्रकार पाया गया है।

राज्य में सक्रमण दर 5.41 फीसद है। अबतक 1,13,39,805 नमूनों की कोविड-19 जांच करायी जा चुकी है।

मंत्री ने कहा, ‘‘ जो लोग आज संक्रमित पाये गये, उनमें से 91 बाहर से राज्य में पहुंचे हैं तथा 3317 संक्रमितों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए। 250 लोगों के बारे में यह पता नहीं चल पाया कि वे कैसे संक्रमित हुए। संक्रमितों में 13 स्वास्थ्यकर्मी हैं। ’’

इस बीच 4,142 मरीजों के ठीक हो जाने के साथ ही अबतक 9,96,514 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके है। फिलहाल 51,390 मरीजों का उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल