लाइव न्यूज़ :

ट्रक से महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश जा रही महिला ने सड़क किनारे दिया बच्चे को जन्म, डॉक्टर ने कहा- बच्चा स्वस्थ है और उसका वजन लगभग 3.4 किलोग्राम है

By भाषा | Updated: May 12, 2020 17:46 IST

महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश की यात्रा कर रही 30 वर्षीय महिला ने मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के बालसमुंद नाके के पास सड़क किनारे एक बच्चे को जन्म दिया।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन के कारण महिला ट्रक द्वारा महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश की यात्रा कर रही थी।महिला ने 10 और 11 मई की रात को ट्रक रुकवाकर सड़क किनारे एक बच्चे को जन्म दिया।

बड़वानी (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले से गुजरने वाले मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बालसमुंद नाके के पास ट्रक से महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश की यात्रा कर रही 30 वर्षीय महिला ने सड़क किनारे एक बच्चे को जन्म दिया। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि ट्रक से यात्रा कर रही महिला दीपा ने बालसमुंद बैरियर के पास 10 और 11 मई की रात को ट्रक रुकवाकर सड़क किनारे एक बच्चे को जन्म दिया।

लॉकडाउन के कारण यह श्रमिक परिवार महाराष्ट्र से बहराइच, उत्तर प्रदेश की यात्रा पर था। ओझर गांव के चिकित्सक डॉ. फैजल अली ने कहा कि वह सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे, जबकि उनके पहुंचने से पहले ही प्रसव हो चुका था। उन्होंने बताया कि इसके बाद महिला को एंबुलेंस में ओझर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाया गया।  डॉ. अली ने बताया कि बच्चा स्वस्थ है और उसका वजन लगभग 3.4 किलोग्राम है।

महिला के पति अच्छेवर लाल ने बताया कि लॉकडाउन के बाद मार्च के अंतिम सप्ताह से ही वह बेरोजगार हो गया था इसलिए उन्होंने परिवार सहित मुंबई छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान उसकी पत्नी को असहनीय दर्द होने पर उन्होंने ट्रक चालक को ट्रक रोकने के लिए कहा और पत्नी का सड़क किनारे प्रसव कराया।

उन्होंने बताया कि ट्रक में मौजूद अन्य महिलाओं ने इसमें कोई मदद नहीं की। हालांकि, इस प्रसव के कारण समूह ने अपनी यात्रा कुछ समय के लिए रोक दी। डॉ. अली ने कहा कि महिला और बच्चे को सोमवार सुबह को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, क्योंकि ट्रक में यात्रा कर रहे अन्य लोगों ने यात्रा जारी रखने की इच्छा जताई।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनमहाराष्ट्रउत्तर प्रदेशमध्य प्रदेशchildकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos