लाइव न्यूज़ :

प्रवासी मजदूर हैं महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के तेजी से प्रसार के लिए जिम्मेदार : राज ठाकरे

By भाषा | Updated: April 6, 2021 19:00 IST

Open in App

मुम्बई, छह अप्रैल महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि अन्य राज्यों से आये प्रवासी श्रमिक महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के तेजी से फैलने के लिए जिम्मेदार हैं।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ डिजिटल संवाद के बाद राज ठाकरे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ महाराष्ट्र भारत में सबसे अधिक औद्योगिकीकृत राज्य हैं जो अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रमिकों को आकर्षित करता है। जिन स्थानों से ये श्रमिक आये हैं, वहां पर्याप्त जांच सुविधाएं हैं नहीं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ पिछले साल लॉकडाउन के दौरान मैंने सुझाव दिया था कि जो प्रवासी अपने मूल स्थानों पर लौटे हैं, उनकी जांच करायी जानी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं किया गया।’’

राजठाकरे ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से आपस में दूरी बनाकर खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने और जिमों को अपना काम करने देने की मांग की है।

सोमवार रात से महाराष्ट्र में लगायी गयी नयी पाबंदियों का हवाला देते हुए मनसे अध्यक्ष ने कहा कि इस अवधि में दुकानें कम से कम दो-तीन दिन खुली रहने दी जानी चाहिए।

रविवार को घोषित पाबंदियों के अनुसार महाराष्ट्र में जरूरी सेवा वाली दुकानें, दवा दुकानों और किराना दुकानों को छोड़कर बाकी सभी दुकानें 30 अप्रैल तक बंद रहेंगी।

राज ठाकरे ने कहा, ‘‘ सरकार कहती है कि पाबंदियों के दौरान विनिर्माण की अनुमति होगी। यदि दुकानों को ही खुलने की अनुमति नहीं होगी तो विनिर्माण गतिविधि को जारी रखने का इजाजत देने का क्या तुक है।’’

महाराष्ट्र में पिछले पिछले सप्ताहों में बड़ी संख्या में कोरोना वायरस के नये मामले सामने आये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल