लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के जैसलमेर में मिग-21 दुर्घटनाग्रस्त: वायुसेना

By भाषा | Updated: December 24, 2021 22:22 IST

Open in App

जयपुर, 24 दिसंबर भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान मिग-21 शुक्रवार रात राजस्थान के सीमावर्ती जिले जैसलमेर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

भारतीय वायुसेना के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट के अनुसार, “शुक्रवार रात लगभग साढ़े आठ बजे भारतीय वायुसेना का मिग-21 विमान पश्चिमी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।'’

वायुसेना के अनुसार, यह विमान प्रशिक्षण उड़ान पर था और दुर्घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं तथा अधिक ब्यौरे का इंतजार है।

वहीं जैसलमेर के पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने विमान दुर्घटना की पुष्टि की। उन्होंने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि लड़ाकू विमान सम के रेतीले धोरों में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

सम थाने के थानाधिकारी दलपत सिंह ने कहा, “विमान सुदासरी के निकट रेतीले टीलों में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। पायलट के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है।'’

पुलिस को रात लगभग साढ़े आठ बजे इस दुर्घटना की जानकारी मिली। स्थानीय पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू