लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के जुर्म में अधेड़ उम्र के व्यक्ति को उम्रकैद

By भाषा | Updated: December 27, 2021 20:27 IST

Open in App

बालेश्वर (ओडिशा), 27 दिसंबर बालेश्वर की एक अदालत ने सोमवार को 52 वर्षीय एक व्यक्ति को एक नाबालिग लड़की से बलात्कार की जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनायी।

बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम के तहत गठित विशेष अदालत के न्यायाधीश ने बालेश्वर जिले के सोरो में यह अपराध करने के जुर्म में आरोपी को सजा सुनायी। न्यायाधीश जगदीश प्रसाद मोहती ने अभियुक्त पर 15000 रूपये का जुर्माना भी लगाया। अदालत ने कहा कि यदि मुजरिम जुर्माना नहीं भरता है तो उसे और चार महीने सलाखों के पीछे गुजारना होगा।

अभियोजन पक्ष के अनुसार 14 अप्रैल, 2018 को जब 12 साल की एक लड़की ‘महा विशुआ संक्राति’ के मौके पर मंदिर गयी थी तब अभियुक्त ने उसके साथ यह हरकत की।

विशेष सरकारी वकील प्रणब पांडा के अनुसार अभियुक्त उसे प्रसाद देने के बहाने मंदिर परिसर के पीछे ले गया और वहां उसने उसके साथ यह गुनाह किया।

अभियुक्त पर भादंस, पोक्सो कानून तथा अनुसूचित जाति/जनजाति उत्पीड़न रोकथाम की संबंधित धाराओं के तहत सुनवाई की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह