लाइव न्यूज़ :

माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट कू ने असमिया सेवा शुरू की

By भाषा | Updated: June 16, 2021 13:51 IST

Open in App

गुवाहाटी, 16 जून माइक्रो ब्लॉगिंग मंच ‘कू’ ने बुधवार को असमिया में अपनी ऐप शुरू की और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने इस भाषा में कू पर पहला संदेश पोस्ट किया।

मुख्यमंत्री ने असमिया में अपने संदेश में कहा, ‘‘मुझे खुशी है कि कू ऐप ने इसे असमिया भाषा में उपलब्ध कराया है और मैंने इस पर अपना खाता बनाया है। यह ऐप असम के लोगों को अपनी मातृभाषा में अपने विचार रखने में सक्षम बना रही है।’’

सरमा ने कहा, ‘‘मैं कू ऐप पर लोगों के साथ जुड़ने के लिए उत्सुक हूं। मैं यहां अपनी राय, घोषणाएं और कई अन्य जानकारियां दूंगा। मैं कू को उसके भविष्य के प्रयासों में शुभकामनाएं देता हूं।’’

कू के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अपरामेय राधाकृष्ण ने खुशी जताई कि मुख्यमंत्री ने ऐप पर अपना खाता बनाया है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें इस बात की और भी खुशी है कि असमिया में पहला ‘कू’ उन्होंने (मुख्यमंत्री ने) किया और उन्होंने कू की असमिया सेवा का लोकार्पण किया।’’

राधाकृष्ण ने उम्मीद जताई कि असम के लोग मुख्यमंत्री और एक-दूसरे के साथ कू पर बातचीत करना और विभिन्न विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान करना पसंद करेंगे।

कू के सह-संस्थापक मयंक बिदावतका ने कहा कि उन्होंने कू पर असमिया कीबोर्ड उपलब्ध कराया है, जिससे असम के लोगों के लिए अपनी मातृभाषा में एक-दूसरे से बात करना और जुड़ना बहुत आसान हो गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘लोग लिखित संदेश के अलावा ऑडियो और वीडियो प्रारूपों में भी अपने विचार साझा करने में सक्षम होंगे।’’

माइक्रो-ब्लॉगिंग मंच कू को मार्च 2020 में शुरू किया गया था। यह कई भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है और विभिन्न क्षेत्रों के लोग अपनी मातृभाषा में इस पर अपने विचार रख सकते हैं।

कू के संस्थापकों ने कहा कि भारत में केवल 10 प्रतिशत लोग अंग्रेजी बोलते हैं और देश में एक ऐसे सोशल मीडिया मंच की अत्यधिक आवश्यकता है, जिस पर भारतीय उपयोगकर्ता अपनी मातृभाषा में अपने विचार साझा कर सके और एक-दूसरे से जुड़ सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह