लाइव न्यूज़ :

बिपिन रावत को ले जा रहा Mi-17 हेलीकॉप्टर कैसे हुआ क्रैश? हादसे से ठीक पहले का वीडियो आया सामने, देखें

By विनीत कुमार | Updated: December 9, 2021 10:59 IST

बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत वायु सेना के हेलीकॉप्टर पर कुल 14 लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर के करीब क्रैश हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देतमिलनाडु के कुन्नूर के करीब बुधवार को क्रैश हो गया था Mi-17V5 हेलीकॉप्टर।हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार 14 में से 13 लोगों की हो चुकी है मौत, ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का इलाज जारी।हादसे से ठीक पहले का एक वीडियो सामने आया है, एएनआई के अनुसार इसे स्थानीय लोगों ने रिकॉर्ड किया है।

नई दिल्ली: प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत को ले जा रहे भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर Mi-17V5 के क्रैश होने से ठीक पहले का वीडियो सामने आया है। यह हेलीकॉप्टर बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर के करीब क्रैश हो गया था। इस हादसे में जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 13 लोगों की मौत हो गई जबकि एक शख्स गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। उनका इलाज जारी है।

बहरहाल, हादसे से ठीक पहले का वीडियो सामने आया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार इसे स्थानीय लोगों ने मोबाइल से रिकॉर्ड किया है। देखें..  

सामने आए वीडियो पर वायुसेना की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। वीडियो क्लिप में दिखता है कि कुछ लोग आसमान में देखते हुए दौड़ रहे हैं। हेलीकॉप्टर की आवाज भी आ रही है। इसी बीच वीडियो में एक शख्स पूछता है- 'क्या हुआ? क्या ये क्रैश हो गया?' इस पर एक जवाब आता है- 'हां'।

बता दें कि इस हादसे में बस ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की जान बची है। उनका शरीर बुरी तरह जल गया है और वेलिंगटन में एक मिलिट्री अस्पताल में उनका इलाज जारी है।

इस हादसे के कारण का पता लगाने के लिए ‘कोर्ट ऑफ इंक्वायरी’ के आदेश दिए गए हैं। हेलीकॉप्टर ने कोयंबटूर के पास सुलुर वायुसेना अड्डे से उड़ान भरी थी। सीडीएस जनरल रावत वेलिंग्टन में ‘डिफेंस सर्विसेज कॉलेज’ (डीएससी) जा रहे थे। यह हादसा इसलिए भी चौंकाने वाला रहा क्योंकि Mi-17V5 को सबसे बेहतरीन हेलीकॉप्टर में गिना जाता है। इसमें खराब मौसम सहित रात में भी नाइट विजन के सहारे उड़ान भरने की क्षमता है।

टॅग्स :बिपिन रावतइंडियन एयर फोर्सIAFतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतMaharashtra: तिरंगे में लिपटकर लौटा नागपुर का बेटा, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई

भारतअसम के जोरहाट से उड़ान भरने के बाद सुखोई-30 विमान लापता, तलाश जारी

भारतराष्ट्रपति मुर्मू भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास कॉम्बैट हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ में भरी उड़ान, आसमान में 25 मिनट तक संभाली को-पायलेट की जिम्मेदारी

भारतPM Modi In Assam: वायुसेना ने चीनी बॉर्डर पर किया कमाल, मोरान के इलेक्ट्रॉनिक लैंडलाइन पर उतरे पीएम मोदी, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया