लाइव न्यूज़ :

अन्नाद्रमुक के संस्थापक एमजीआर को उनकी 104वीं जयंती पर याद किया गया

By भाषा | Updated: January 17, 2021 16:50 IST

Open in App

चेन्नई, 17 जनवरी सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक के संस्थापक और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम जी रामचंद्रन को उनकी 104वीं जयंती पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें याद किया।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘भारत रत्न एमजीआर कई लोगों के दिलों में रहते हैं। चाहे वह फिल्म हो या राजनीति की दुनिया, उन्हें काफी सम्मान की नजरों से देखा जाता है।’’

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने गरीबी उन्मूलन के लिए कई प्रयास किए और महिला सशक्तीकरण पर भी जोर दिया। एमजीआर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि।’’

मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने कहा कि दिवंगत नेता ने लोगों के कल्याण के लिए कार्य किया और गरीबों तथा आम आदमी के लिए कई योजनाएं बनाईं।

उपमुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम ने एमजीआर की प्रशंसा करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री लोगों के दिलों में रहते हैं।

अन्नाद्रमुक के समन्वयक एवं सह-समन्वयक क्रमश: पन्नीरसेल्वम और पलानीस्वामी ने यहां पार्टी मुख्यालय का दौरा किया और एमजीआर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पार्टी का झंडा फहराया। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं के बीच मिठाइयां बांटी।

अन्नाद्रमुक के कार्यकर्ताओं ने राज्य में कई स्थानों पर समारोह आयोजित किए और दिवंगत नेता को पुष्पांजलि अर्पित की।

राज्य भर में पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक भोज का आयोजन किया।

पार्टी की विज्ञप्ति में कहा गया है कि नयी दिल्ली में अन्नाद्रमुक के राज्यसभा सदस्य ए. विजयकुमार ने संसद भवन परिसर में एमजीआर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।

मक्कल निधी मय्यम के प्रमुख कमल हासन ने भी यहां उनकी मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए।

तमिलनाडु में इस वर्ष अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

एम. जी. रामचंद्रन 1977 से 1987 तक तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे। वह एमजीआर के नाम से लोकप्रिय थे। उनका जन्म 17 जनवरी 1917 को और निधन 24 दिसंबर 1987 को हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है