लाइव न्यूज़ :

अनुशासनहीनता में मेवानी गुजरात विधानसभा से दिन भर के लिए निलंबित

By भाषा | Updated: March 19, 2021 16:53 IST

Open in App

गांधीनगर, 19 मार्च गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी को अनुशासनहीनता के लिए शुक्रवार को गुजरात विधानसभा से दिन भर के लिए निलंबित कर दिया गया।

उन्होंने एक दलित व्यक्ति की हत्या का मुद्दा विधानसभा अध्यक्ष की अनुमति के बगैर उठाया था, जिसके बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई।

इस मुद्दे को लेकर विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी के आदेश पर उन्हें सदन से बाहर किया गया।

गौरतलब है कि इसी कारण को लेकर बृहस्पतिवार को भी मेवानी को सदन से बाहर किया गया था।

विधानसभा में जैसे ही प्रश्नकाल समाप्त हुआ, वडगाम से विधायक मेवानी ने अचानक ही एक पोस्टर लहराया, जिसपर एक दलित व्यक्ति की तस्वीर थी। इस व्यक्ति की दो मार्च को पुलिसकर्मियों की कथित मौजूदगी में भीड़ ने हत्या कर दी थी।

पोस्टर पर लिखा था, ‘‘आप दोषियों को गिरफ्तार क्यों नहीं कर रहे हैं?’’

मेवानी उस घटना का जिक्र कर रहे थे, जिसके तहत भावनगर के घोघा तालुका के सनोदर निवासी अमराभाई बोरीचा (50) की स्थानीय पुलिस उपनिरीक्षक (पीएसआई) की मौजूदगी में कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी।

मेवानी का माइक जब बंद कर दिया गया, तब उन्होंने जोर-जोर से बोलना शुरू कर दिया और पूछा कि राज्य की भाजपा सरकार ने अभी तक पीएसआई को गिरफ्तार क्यों नहीं किया है।

उन्होंने सरकार से यह स्पष्ट करने को कहा कि क्या गृह राज्य मंत्री प्रदीपसिंह जडेजा पीएसआई से संबद्ध हैं।

इसपर, स्पीकर ने मेवानी से अनुशानहीनता नहीं बरतने और बैठ जाने को कहा।

त्रिवेदी ने विधायक से कहा कि यदि वह कोई मुद्दा उठाना चाहते हैं तो पहले उनहें अनुमति लेनी चाहिए।

बार-बार आग्रह करने के बाद भी मेवानी जब नहीं बैठे, तब त्रिवेदी ने सारजेंट से विधायक को सदन से बाहर करने को कहा।

त्रिवेदी ने अनुशासनहीनता को लेकर मेवानी को दिन भर के लिए सदन से निलंबित भी कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे