लाइव न्यूज़ :

मेट्रोमैन ई. श्रीधरन ने राजनीति से संन्यास की घोषणा की

By भाषा | Updated: December 16, 2021 21:13 IST

Open in App

मलप्पुरम (केरल), 16 दिसंबर मेट्रोमैन ई. श्रीधरन ने बृहस्पतिवार को राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की। उन्हें इस साल अप्रैल में हुए केरल विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीवार के तौर पर हार का सामना करना पड़ा था।

श्रीधरन ने यहां नजदीक में पोन्ननी में पत्रकारों से कहा, ''मैं कभी भी राजनीतिक नेता नहीं रहा और रहना भी नहीं चाहा। मैं अब 90 वर्ष का हो चुका हूं, लिहाजा राजनीति में नहीं रहना चाहता। मुझे लोगों की सेवा करने के लिये राजनीतिक नेता होने की जरूरत नहीं है। मैं तीन न्यासों के जरिये यह काम कर रहा हूं।''

विधानसभा चुनाव में श्रीधरन को पलक्कड़ सीट से कांग्रेस उम्मीदवार शफी परंबिल के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि बढ़ती आयु के कारण राजनीति में सक्रिय भागीदारी उनके लिये संभव नहीं है।

श्रीधरन ने कहा, ''मैं सक्रिय राजनीति में नहीं रहूंगा।''

उन्होंने कहा कि भले ही वह सक्रिय राजनीति छोड़ रहे हों, लेकिन ''सलाह-मशविरे'' के लिये उपलब्ध रहेंगे।

श्रीधरन केरल में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए थे।

हालांकि, भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख के. सुरेंद्रन ने एर्नाकुलम में मीडिया से कहा कि श्रीधरन कभी भी एक सक्रिय राजनेता नहीं थे, लेकिन पार्टी कई मामलों पर उनकी सलाह लेना जारी रखेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन