लाइव न्यूज़ :

ससंद पर किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर सात स्टेशनों पर विशेष निगरानी रखे मेट्रो : दिल्ली पुलिस

By भाषा | Updated: July 18, 2021 18:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जुलाई केन्द्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में 22 जुलाई को संसद भवन के सामने किसानों के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने रविवार को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से कहा कि वह सात मेट्रो स्टेशनों पर विशेष निगरानी रखे और जरुरत पड़ने पर उन्हें बंद करे।

दिल्ली मेट्रो को भेजे गए अपने पत्र में दिल्ली पुलिस ने कहा है कि प्रदर्शनकारी नयी दिल्ली पहुंचने के लिए मेट्रो का उपयोग करेंगे क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में यह सबसे सुविधाजनक परिवहन का साधन है।

ये सात मेट्रो स्टेशन हैं... जनपथ, लोक कल्याण मार्ग, पटेल चौक, राजीव चौक, केन्द्रीय सचिवालय, मंडी हाउस और उद्योग भवन।

किसान संघों ने कृषि कानूनों के खिलाफ 22 जुलाई को संसद भवन के पास प्रदर्शन करने की घोषणा की है।

पत्र में कहा गया है, ‘‘नयी दिल्ली जिले के डीसीपी ने सात मेट्रो स्टेशनों और नयी दिल्ली क्षेत्र के आसपास आने वाले मेट्रो स्टेशनों पर विशेष निगरानी रखने को कहा है और संभवत: 19.07.2021 से लेकर मानसून सत्र तक इन्हें बंद रखा जाएगा। प्रदर्शनकारियों को संसद भवन पहुंचने से रोकने और अप्रिय घटनाओं से बचने के लिए इन्हें जरुरत के हिसाब से बंद किया जा सकता है।’’

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह सिर्फ एहतियाती कदम है और जरुरत पड़ने पर ही मेट्रो स्टेशनों को बंद किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं