लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में अनलॉक के तहत मेट्रो शुरू, बाजार खुले, केजरीवाल ने लोगों से कोविड उपयुक्त व्यवहार की अपील

By भाषा | Updated: June 7, 2021 10:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में अनलॉक की प्रक्रिया के दौरान लोगों से कोविड उपयुक्त व्यवहार करने की सोमवार को अपील की।

केजरीवाल ने शनिवार को लॉकडाउन में और छूट देने की घोषणा करते हुए कहा था कि सात जून से दिल्ली मेट्रो 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेगी तथा बाजार और मॉल सम-विषम आधार पर खुलेंगे।

उन्होंने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘आज से दिल्ली में कई गतिविधियाँ फिर से शुरू हो रही हैं। पर कोरोना से बचाव के सभी एहतियात पूरी तरह से बरतें - मास्क पहनें, सामाजिक दूरी बनाए रखें और हाथ धोते रहें, बिल्कुल ढिलाई नहीं करनी।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कोरोना संक्रमण से बच कर भी रहना है और अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर भी लाना है।’’

मॉल, बाजार और मार्केट कॉम्प्लेक्स सुबह दस बजे से रात आठ बजे तक सम-विषम आधार पर खुलेंगे।

सोमवार से दिल्ली मेट्रो का परिचालन भी बहाल हो गया। मेट्रो की सेवा करीब तीन हफ्ते के अंतराल के बाद बहाल की गई है। अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो में उसकी क्षमता के 50 फीसदी यात्री ही बैठ सकेंगे तथा खड़े रहकर यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी।

डीएमआरसी के एक अधिकारी ने रविवार को कहा था, ‘‘मेट्रो की विभिन्न लाइनों पर केवल आधी ट्रेनों का ही संचालन किया जाएगा और हर पांच से 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो मिला करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?