लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः स्वतंत्रता दिवस पर सामान्य रहेगी मेट्रो सेवा, लेकिन कुछ स्टेशनों पर ये रहेगी स्थिति

By भाषा | Updated: August 13, 2019 15:37 IST

डीएमआरसी ने कहा कि इस अवधि में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन स्टेशनों पर कुछ द्वार बंद रहेंगे। स्वतंत्रता दिवस के दिन लोगों की सुविधा के लिए लाल किला और जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में मेट्रो ट्रेन सेवा 15 अगस्त को आम दिनों की तरह ही चलती रहेगी।वॉयलेट लाइन के कुछ स्टेशनों पर निर्धारित गेट से प्रवेश और निकास हो सकेंगे।

दिल्ली में मेट्रो ट्रेन सेवा 15 अगस्त को आम दिनों की तरह ही चलती रहेगी। हालांकि, वॉयलेट लाइन के कुछ स्टेशनों पर निर्धारित गेट से प्रवेश और निकास हो सकेंगे। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन सारे मेट्रो स्टेशन खुले रहेंगे, लेकिन स्टेशनों पर पार्किंग 14 अगस्त को सुबह छह बजे से 15 अगस्त को दोपहर दो बजे तक बंद रहेगी।उन्होंने कहा कि वॉयलेट लाइन के चार स्टेशनों-लाल किला, जामा मस्जिद, दिल्ली गेट और आईटीओ पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान चुनिंदा द्वार से प्रवेश और निकास की अनुमति होगी।डीएमआरसी ने कहा कि इस अवधि में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन स्टेशनों पर कुछ द्वार बंद रहेंगे। स्वतंत्रता दिवस के दिन लोगों की सुविधा के लिए लाल किला और जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर अतिरिक्त टिकट काउंटर खोले जाएंगे। समारोह के बाद भीड़ को संभालने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की भी तैनाती की जाएगी।

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसदिल्ली मेट्रोदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

क्राइम अलर्टउत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर नाबालिग चलती मेट्रो के आगे कूदा, मौत

भारतमेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! DMRC ने इन स्टेशनों पर किया बड़ा बदलाव, यात्रियों के लिए नो एंट्री

भारतदिल्ली में ICC T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए खास तैयारी, DMRC ने बदला मेट्रो का समय; जानें टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं