लाइव न्यूज़ :

मेट्रो मेन श्रीधरन भाजपा में शामिल होंगे, लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

By भाषा | Updated: February 18, 2021 20:57 IST

Open in App

कोझीकोड (केरल), 18 फरवरी भारतीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘‘मेट्रो मेन’’ ई श्रीधरन केरल विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में शामिल होंगे।

भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि श्रीधरन 21 फरवरी को कासरगोड़ से पार्टी की ‘‘विजय यात्रा’’ शुरू होने के दौरान पार्टी में शामिल होंगे।

श्रीधरन को देश में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में बदलाव का श्रेय दिया जाता है।

सुरेंद्रन ने संवाददाताओं को बताया कि श्रीधरन ने भाजपा के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की थी।

वहीं, श्रीधरन ने कहा कि वह केरल के लोगों के लिए न्याय सुनिश्चित करने के वास्ते भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने राज्य की माकपा नीत एलडीएफ सरकार पर जनता को विकास कार्यों से वंचित रखने का आरोप लगाया।

केरल की महत्वाकांक्षी कोच्चि मेट्रो रेल परियोजना में अहम भूमिका निभाने वाले 88 वर्षीय श्रीधरन ने कहा कि अगर पार्टी निर्णय लेती है तो वह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि विधानसभा सीट को लेकर भाजपा ही निर्णय करेगी।

केरल की एलडीएफ सरकार पर निशाना साधते हुए श्रीधरन ने कहा कि वे राज्य की जनता को बेहतर प्रशासन उपलब्ध नहीं करा सके।।

उन्होंने आरोप लगाया कि माकपा का हित राज्य की जनता के हितों से ऊपर जान पड़ता है।

इससे पहले सुरेंद्रन ने कहा कि भाजपा श्रीधरन को विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाना चाहती है।

उन्होंने कहा, ‘‘ यह मांग हम उनके समक्ष रखेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो