Metro Holi Timings 2025: मेट्रो में सफर करने वाले यात्रीगण ध्यान दें?, होली के दिन दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ में सेवाएं में बदलाव, जानें से पहले देख लें टाइमटेबल
By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 12, 2025 13:59 IST2025-03-12T13:58:50+5:302025-03-12T13:59:44+5:30
Metro Holi Timings 2025: कोलकाता मेट्रो की सेवाओं में शुक्रवार को होली के मौके पर कटौती की जाएगी।

Metro Holi Timings 2025
Metro Holi Timings 2025: होली के त्योहार को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी), कोलकाता मेट्रो और लखनऊ मेट्रो नेघोषणा की कि होली 2025 (14 मार्च) के त्योहार के दिन मेट्रो का समय में बदलाव किया गया है। डीएमआरसी के अनुसार एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत सभी सेवाएं दोपहर 2:30 बजे से चालू हो जाएंगी और उससे पहले सभी मेट्रो सेवाएं निलंबित रहेंगी। कोलकाता मेट्रो की सेवाओं में शुक्रवार को होली के मौके पर कटौती की जाएगी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
Metro Holi Timings 2025: कोलकाता मेट्रो की सेवा
मेट्रो की ओर से मंगलवार को जारी बयान में बताया गया कि 14 मार्च को अपराह्न ढाई बजे से दक्षिणेश्वर-न्यू गरिया खंड या उत्तर-दक्षिण गलियारे पर कुल 60 सेवाएं संचालित की जाएंगी। सामान्य दिनों में इस गलियारे पर कुल 262 सेवाओं का संचालन किया जाता है। होली के दिन सुबह के समय राज्य में सार्वजनिक परिवहन आमतौर पर बंद रहता है।
METRO TRAIN SERVICES TO START AT 2:30 PM ON HOLI
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) March 11, 2025
On the day of the ‘Holi festival, i.e.14th March, 2025 (Friday), Metro services will NOT be available till 2:30 PM on all Lines of the Delhi Metro including Airport Express Line.
Metro train services will thus start at 2:30 PM…
पूर्व-पश्चिम गलियारे के एस्प्लेनेड-हावड़ा मैदान खंड पर शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे से 42 सेवाएं संचालित की जाएंगी। सामान्य दिनों में इस खंड पर कुल 130 सेवाएं संचालित की जाती हैं। पूर्व-पश्चिम गलियारे के सियालदह-सेक्टर पांच खंड पर 14 मार्च को अपराह्न तीन बजे से कुल 22 सेवाओं का संचालन किया जाएगा। सामान्य कार्य दिवसों पर इस खंड पर कुल 106 सेवाओं का संचालन किया जाता है।
Metro Holi Timings 2025: होली पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं दोपहर 2:30 बजे से शुरू होंगी
होली के अवसर पर 14 मार्च को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइन पर दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो ट्रेन सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। डीएमआरसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। डीएमआरसी ने कहा कि इसके बाद (दोपहर 2.30 बजे के बाद) सभी लाइन पर सामान्य सेवाएं शुरू होंगी।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने कहा, "होली त्योहार के दिन 14 मार्च को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत सभी मेट्रो लाइन पर मेट्रो सेवाएं दोपहर 2:30 बजे तक उपलब्ध नहीं होंगी।" डीएमआरसी ने कहा कि मेट्रो सेवाएं सभी लाइन पर टर्मिनल स्टेशन से दोपहर 2:30 बजे शुरू होंगी और इसके बाद सामान्य दिन की तरह जारी रहेंगी।
Metro Holi Timings 2025: होली के दिन अपराह्न ढाई बजे से रात साढ़े 10 बजे तक चलेगी लखनऊ मेट्रो
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 14 मार्च को होली के त्योहार पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं अपराह्न 2:30 बजे से रात 10:30 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल निगम लिमिटेड की ओर से जारी एक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गयी।
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल निगम लिमिटेड के जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि होली के त्योहार के दिन 14 मार्च, 2025 को मेट्रो ट्रेन सेवाएं अपराह्न 2:30 बजे से रात 10:30 बजे तक उपलब्ध होंगी। बयान के अनुसार दोनों टर्मिनलों यानी सीसीएस एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन और मुंशीपुलिया मेट्रो स्टेशन से ट्रेन सेवाएं अपराह्न 2:30 बजे शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से रात 10:30 बजे तक चलेगी।