लाइव न्यूज़ :

येलो अलर्ट के दौरान मेट्रो व अंतर्राज्यीय बसों का परिचालन 50 फीसदी सीटों पर यात्रियों के साथ होगा

By भाषा | Updated: July 9, 2021 23:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में येलो अलर्ट जारी होने पर दिल्ली मेट्रो और अंतर्राज्यीय बसों का परिचालन 50 प्रतिशत सीटों पर यात्रियों के साथ होगा।

कोरोना वायरस संक्रमण की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर शुक्रवार को दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा अनुमोदित एक श्रेणीबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना में इसकी सिफारिश की गयी है।

दिल्ली में संक्रमण दर आधा फीसदी से अधिक होने पर, अथवा नये संक्रमितों की संख्या 1500 के पार जाने, अथवा ऑक्सीजन वाले बिस्तरों पर मरीजों की संख्या 500 हो जाने के बाद येलो अलर्ट (स्तर-एक) जारी किया जायेगा।

इसके बाद अगले स्तर (स्तर-दो) का एंबर अलर्ट तब जारी किया जायेगा, जब संक्रमण दर एक फीसदी से अधिक, अथवा नये मरीजों की संख्या 3500 के पार, अथवा ऑक्सीजन बिस्तरों पर मरीजों की संख्या 700 पर पहुंच जायेगा ।

एम्बर अलर्ट भी वहीं सावधानी बरती जायेगी जो यलो अलर्ट में होगी, केवल मेट्रो में यात्रियों की संख्या घटा कर सीट क्षमता का 33 प्रतिशत कर दिया जायेगा ।

अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा ऑटो रिक्शा, ई रिक्शा एवं कैब में यात्रियों की संख्या केवल दो होगी ।

ऑरेंज अलर्ट (स्तर तीन) तब जारी किया जायेगा, जब संक्रमण दर दो प्रतिशत को पार कर जायेगा, अथवा नये संक्रमितों की संख्या 9000 हो जाएगी, अथवा आक्सीजन बिस्तरों पर मरीजों की संख्या एक हजार तक पहुंच जायेगी।

इसके बाद, संक्रमण दर पांच फीसदी होने पर, अथवा नये संक्रमितों की संख्या 16,000 तक पहुंचने, अथवा आक्सीजन बेड पर मरीजों की संख्या 3000 हो जाने पर रेड अलर्ट जारी किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह