लाइव न्यूज़ :

#MeToo:  25 महिला कर्मियों ने की यौन उत्पीड़न की शिकायत, होम गार्ड्स के दो वरिष्ठ अधिकारी निलंबित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 6, 2018 20:43 IST

गुजरात के सूरत में 25 महिला होम गार्ड्स ने दो वरिष्ठ अधिकारियों पर उत्पीड़न और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसके बाद दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है और जांच के आदेश दिए गए हैं।

Open in App

गुजरात के सूरत में 25 महिला होम गार्ड्स ने दो वरिष्ठ अधिकारियों पर उत्पीड़न और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसके बाद दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है और जांच के आदेश दिए गए हैं।महिला कर्मियों ने पुलिस आयुक्त (नगर) सतीश शर्मा को पिछले हफ्ते लिखित शिकायत दी थी।होम गार्ड्स के कमांडेंट जनरल पीबी गोडिंया ने कहा, ‘‘महिला होम गार्ड्स की अपने वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद हमनें उन्हें (दो वरिष्ठ अधिकारियों) निलंबित कर दिया है और पुलिस उपाधीक्षक स्तर के एक अधिकारी को जांच का जिम्मा सौंप है।’’ उन्होंने कहा कि 25 शिकायतकर्ताओं में से 19 के बयान पहले ही दर्ज किए जा चुके हैं और अन्य के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।महिलाओं ने अपनी शिकायत में दो वरिष्ठ अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि वे उनका ‘मानसिक, शारीरिक, यौन, भावनात्मक और आर्थिक तौर पर उत्पीड़न’ करते हैं और उनमें से कुछ का यौन शोषण करना चाहते थे।

टॅग्स :गुजरात# मी टू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया