लाइव न्यूज़ :

मौसम विभाग ने केरल के पांच जिलों के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया

By भाषा | Updated: October 30, 2021 21:40 IST

Open in App

कोच्चि, 30 अक्टूबर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भारी बारिश की संभावना जताते हुए दक्षिण-मध्य केरल के पांच जिलों - तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पतनमतिट्टा, कोट्टायम और इडुक्की- के लिए 30 अक्टूबर से एक नवंबर तक 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है।

आईएमडी ने कहा, '' केरल तट के पास 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी जाती है।''

इस बीच, केरल में तमिलनाडु द्वारा संचालित मुल्लापेरियार बांध के ‘शटर’ (द्वार) शनिवार सुबह और उठा दिए गए क्योंकि जलाशय का जलस्तर बढ़कर 138.90 फुट हो गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि तीन ‘स्पिलवे शटर’ 70 सेंटीमीटर की ऊंचाई तक उठाए गए और 1,675 क्यूसेक पानी नीचे की ओर छोड़ा जा रहा है।

इससे पहले दिन में, केरल के जल संसाधन मंत्री रोशी ऑगस्टाइन ने तमिलनाडु के अधिकारियों से बांध से अधिक मात्रा में पानी निकालने का आग्रह किया क्योंकि उसके प्रवाह में कोई गिरावट नहीं आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारत अधिक खबरें

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी