लाइव न्यूज़ :

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में 30 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की

By भाषा | Updated: July 26, 2021 23:57 IST

Open in App

शिमला, 26 जुलाई हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में सोमवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि मौसम विभाग ने 30 जुलाई तक राज्य में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

शिमला मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों को किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए आने वाले दिनों में पहाड़ी राज्य में नदियों और अन्य जल निकायों के पास नहीं जाने की सलाह दी है।

केन्द्र ने अगले कुछ दिनों में भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़, भूस्खलन और पेड़ों के उखड़ने की चेतावनी भी दी।

राज्य में 27 और 28 जुलाई को बहुत भारी बारिश का अनुमान जताते हुए ‘रेड' अलर्ट जारी किया गया है, 29 जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट और 30 जुलाई को मध्यम से भारी बारिश के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम कार्यालय ने बताया कि राज्य में अधिकतम तापमान ऊना में 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कार्यालय ने बताया कि लाहौल और स्पीति के प्रशासनिक केंद्र केलांग में जनजातीय जिले में न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल