लाइव न्यूज़ :

मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश में ऑरेंज एवं यलो अलर्ट जारी किया

By भाषा | Updated: July 25, 2021 18:24 IST

Open in App

भोपाल, 28 जुलाई मध्यप्रदेश के अधिकतर हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने, मेघ गर्जन एवं बिजली चमकने एवं गिरने की आशंका जताते हुये मौसम विभाग ने ऑरेंज एवं यलो अलर्ट जारी किये हैं। विभाग के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान पूरे मध्यप्रदेश में मॉनसून सक्रिय रहा।

विभाग के भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी के साहा ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मध्यप्रदेश के उज्जैन, इंदौर, होशंगाबाद, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में तथा राजगढ़, गुना, शिवपुरी, श्योपुर एवं अशोकनगर जिलों में आगामी 24 घंटों में कहीं-कहीं पर भारी से बहुत भारी वर्षा और गरज के साथ बिजली चमकने एवं गिरने की आशंका है जिसके लिये ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा, प्रदेश के छतरपुर, अनूपपुर, बालाघाट, टीकमगढ़ एवं नरसिंहपुर जिलों में आगामी 24 घंटों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने एवं गिरने की संभावना का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

साहा ने बताया कि ये दोनों अलर्ट रविवार सुबह से सोमवार सुबह तक के लिये है ।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों से प्रदेश के अधिकतर स्थानों में बारिश हो रही है और पिछले 24 घंटों के दौरान (शनिवार से रविवार सुबह तक) पूरे मध्यप्रदेश में मॉनसून सक्रिय रहा।

साहा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में अनूपपूर में प्रदेश में सबसे अधिक 23 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि शमशाबाद में 19 सेंटीमीटर, झारडा, घटिया एवं गंजबासोदा में 16-16 सेंटीमीटर, नटरने, बनखेडी, महिदपुर एवं ताल में 14-14 सेंटीमीटर, बरोड़, रामनगर में 13-13 सेंटीमीटर, हाटपिपल्या, राहतगढ़ एवं अमानगंज में 12-12 सेंटीमीटर, देवास में 11 सेंटीमीटर, बुधनी, सोहागपुर एवं सुसनेर में 10-10 सेंटीमीटर, सोनकच्छ एवं पिपरिया में नौ-नौ सेंटीमीटर तथा इटारसी, होशंगाबाद एवं शाजापुर में आठ-आठ सेंटीमीटर बारिश गिरी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित