लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश के 5 जिलों में अतिभारी बरसात की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज अलर्ट

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: August 16, 2020 17:03 IST

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के शहडोल,रीवा संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर सागर, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर शेष संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर बरसात दर्ज की गई.

Open in App
ठळक मुद्देराज्य के 10 जिलों में भारी वर्षा एवं गरज चमक के साथ बिजली चमकना और गिरने की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.बालाघाट, डिंडोरी और अनूपपुर जिलों में कही-कही अति भारी वर्षा एवं गरज चंमक के साथ बिजली चमकने और गिरने की संभावना है.

भोपाल: मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 5  जिलों में आगामी 24 घंटों में अति भारी बरसात की चेतावनी देते हुए आरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में कही कही भारी बरसात और चंमक के साथ बिजली चमकने और गिरने की संभावना है.

इसके साथ ही मौसम विभाग ने राज्य के 10 जिलों में भारी वर्षा एवं गरज चमक के साथ बिजली चमकना और गिरने की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के शहडोल,रीवा संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर सागर, जबलपुर, इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर तथा शेष संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर बरसात दर्ज की गई.

वर्षा के प्रमुख आंकड़े: उमरिया, सतना में 8-8, उदयनगर एवं मेहगांव में 7-7, पुष्पराजगढ़ एवं शाहनगर में 6-6, छतरपुर, सोहावल, मेहदवानी, मानपुर एवं, अनूपपुर में 5-5, महेश्वर कटनी एवं सीधी में 4-4, करंजिया, कोतमा, बड़वाहा, अमरकंटक, बरही, ढीमरखेड़ा, सरई एवं नागौद 3-3 सेमी बरसात दर्ज की गई.

पुर्वानुमान: राज्य में रीवा, शहडोल, सागर, जबलपुर, भोपाल, उज्जैन, इंदौर, होशंगाबाद, ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा गरज चमक के साथ बौछारे पड़ने संभावना है.

चेतावनी: मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आगामी 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सिवनी, मण्डला, बालाघाट, डिंडोरी और अनूपपुर जिलों में कही-कही अति भारी वर्षा एवं गरज चंमक के साथ बिजली चमकने और गिरने की संभावना है.

मौसम विभाग ने राज्य के दमोह, जबलपुर, छिंदवाड़ा, राजगढ़, गुना, हरदा, बैतूल, देवास, खंडवा एवं सीहोर जिलों में कही-कही भारी वर्षा एवं गरज चमक के साथ बिजली चमकन और गिरने की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है.

टॅग्स :मध्य प्रदेशमौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया