लाइव न्यूज़ :

मौसम विभाग ने दिल्ली में बृहस्पतिवार को हल्की बारिश का अनुमान जताया

By भाषा | Updated: July 15, 2021 10:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जुलाई मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटें पड़ने का अनुमान जताया है।

शहर में मॉनसून की पहली बारिश मंगलवार को हुई जो सामान्य तौर पर 27 जून को होती है लेकिन इस बार 16 दिन की देरी से हुई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम था जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

सुबह साढ़े आठ बजे हवा में नमी का स्तर 89 प्रतिशत दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों ने दिल्ली में अगले पांच दिनों तक हल्की से भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक शहर में वायु गुणवत्ता “संतोषजनक” श्रेणी में दर्ज की गई। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह आठ बजकर पांच मिनट 90 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच के एक्यूआई को “अच्छा”, 51 से 100 को “संतोषजनक”, 101 से 200 को “मध्यम”, 201 से 300 को “खराब”, 301 से 400 को “बहुत खराब’’ और 401 से 500 के बीच के एक्यूआई को “गंभीर” माना जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं