लाइव न्यूज़ :

उत्तर भारत में शीतलहर के पूर्वानुमान के बीच मौसम विभाग ने दी शराब से तौबा करने की सलाह

By भाषा | Updated: December 26, 2020 22:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 दिसंबर भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिन में उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है ऐसे में घर में बैठे-बैठे या नए साल की पार्टी में शराब पीना बहुत नुकसानदेह हो सकता है।

प्रभाव आधारित अपने ताजा सलाह में मौसम विभाग ने कहा है कि 28 दिसंबर से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में ‘भयंकर’ शीतलहर चलने का अनुमान है और इस दौरान फ्लू, जुकाम, नाक से खून निकलने जैसी समस्याएं होने की आशंका है और जो ऐसे दिक्कतों से जूझ रहे हैं लंबे समय तक ठंड रहने के कारण उनकी परेशानियां भी बढ़ेंगी।

परामर्श में कहा गया है, ‘‘शराब ना पिएं। इससे आपके शरीर का तापमान कम होता है।’’ उसमें कहा गया है, ‘‘घर के भीतर रहें। विटामिन सी युक्त फलों का सेवक करें, अपनी त्वचा को नरम रखें ताकि कड़ाके की ठंड के प्रभाव से बचा जा सके।’’

मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि हिमालय के ऊपरी हिस्से में ताजा पश्चिमी विच्छोभ के कारण रविवार और सोमवार को तापमान में कुछ वृद्धि होगी, लेकिन यह राहत बहुत कम समय के लिए मिलेगा।

पश्चिमी विच्छोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ताजा बर्फबारी का अनुमान है।

मौसम विभाग का कहना है कि विच्छोभ समाप्त होने के बाद पश्चिमी हिमालय से ठंडी और रूखी पछुआ हवा चलेगी जिससे उत्तरी भारत में न्यूनतम तापमान गिरेगा और यह तीन से पांच डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र