लाइव न्यूज़ :

आंदोलनरत किसानों के समर्थन में ट्विटर पर लगा संदेशों का अंबार

By भाषा | Updated: December 8, 2020 18:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर भारत बंद के दिन आंदोलनरत किसानों के समर्थन में मंगलवार को सोशल मीडिया पर संदेशों का अंबार लग गया। किसानों की मांग के समर्थन में ट्विटर पर ‘आज_भारत_बंद_है’ हैशटैग छाया रहा।

‘दिसंबर आठ किसान महाआंदोलन’ के आह्वान पर आज राष्ट्रव्यापी बंद रहा। प्रदर्शनकारी किसानों ने केंद्र के नये कृषि कानूनों को रद्द करने की अपनी मांग दोहराई। उन्होंने इन कानूनों को काला कानून नाम दिया है।

ट्विटर पर दोपहर बाद तक ‘आज_भारत_बंद_है’ हैशटैग ट्रेंड करता रहा।

सोशल मीडिया पर लोगों ने ‘ट्रैक्टर टू ट्विटर’(ट्रैक्टर से लेकर ट्विटर तक) ‘आई स्टैंड विद फारमर्स’(मैं किसानों के साथ खड़ा हूं), ‘किसान’, फारमर्स प्रोटेस्ट (किसानों का प्रदर्शन) और नो फारमर्स नो फूड (किसान नहीं तो भोजन नहीं) हैशटैग के साथ ट्वीट किये।

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने गुजरात, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में हुए आंदोलन का प्रभाव दिखाने के लिए शहरों में सुनसान पड़े बाजारों के वीडियो भी साझा किए।

जीएसचहल ट्विटर हैंडल से एक व्यक्ति ने ट्वीट किया, ‘‘मैं किसानों के साथ खड़ा हूं और उनका पुरजोर समर्थन करता हूं...किसान हैं तो देश है, आज भारत बंद है।’’

भारत के नक्शे पर एक हल की मौजूदगी वाली तस्वीर और ट्रैक्टर आदि की तस्वीरें भी बंद और किसानों के संघर्ष को बयां करने के लिए साझा की गई।

पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने भारत बंद के पोस्टर साझा किए और ‘आज भारत बंद है’ हैशटैग का इस्तेमाल किया।

किसानों के आंदोलन के मुद्दे पर हाल ही में ट्विटर पर अदाकारा कंगना रनौत के साथ उनकी तीखी झड़प हुई थी।

कई अन्य ट्विटर यूजर ने भी पोस्टर, तस्वीरें और वीडियो साझा कर किसानों के प्रति अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।

जोवनजोतकौर ट्विटर हैंडल ने एक ट्रैक्टर की छतरी पर लगी एक पंजाबी किसान की तस्वीर साझा करते हुए लिखा ‘बहुत अच्छा, बहुत अच्छा। ’

भारत किसान यूनियन ने ट्वीट किया, ‘‘समर्थन जारी रखें! किसानों की आवाज मजबूत करें! अधिकतम रीट्वीट करें! आठ दिसंबर,#भारत_बंद #किसानों का प्रदर्शन दिल्ली2020# किसानों दिल्ली चलो#आज भारत बंद है,#काले कानून वापस लो।’’

एक अन्य ट्विटर यूजर जेआफिया ने ट्वीट किया, ‘‘मैं हमारे किसान भाइयों के साथ हूं, #किसान नहीं तो भोजन नहीं, #आज भारत बंद है। ’’

इस ट्विटर यूजर ने राष्ट्रव्यापी आंदोलन को प्रदर्शित करने के लिए भारत के नक्शे को बेड़ियों से जकड़ा हुआ दिखाया।

मुकेशकुमारआरईएसी ट्विटर हैंडल से किए गए एक ट्वीट में कहा गया, ‘‘हमारी अर्थव्यवस्था में किसान ही एकमात्र ऐसा व्यक्ति है जो हर चीज खुदरा भाव में खरीदता है और थोक भाव में बेचता है। ’’

तिवानाअमान ट्विटर हैंडर से किए गए एक ट्वीट में एक प्रदर्शन स्थल पर मुसलमानों और सिखों को दुआ करते हुए प्रदर्शित करने वाली एक तस्वीर साझा की गई और यह संदेश लिखा था, ‘‘यह देखकर बहुत गर्व हो रहा है कि इस आंदोलन ने किस तरह से पूरी दुनिया में लोगों को एकजुट कर दिया है। ’’

रविसिंहकेए ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में कहा गया, ‘‘मैं एक पंजाबी हूं, मैं एक गांव में किसान के तौर पर पला बढ़ा हूं, पंजाब में मेरा पूरा गांव खेतिहर समुदाय है। मैं हमेशा अपने लोगों के साथ खड़ा रहूंगा। ’’

एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘‘पूरा देश अन्नदाता के साथ खड़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा