लाइव न्यूज़ :

तकनीकी शिक्षा में नवोन्मेष के लिए शुरू होने जा रही है ‘मेरिट’ योजना

By भाषा | Updated: November 3, 2021 16:01 IST

Open in App

(दीपक रंजन)

नयी दिल्ली, तीन नवंबर तकनीकी शिक्षा में नवोन्मेष को बढ़ावा देने के लिये सरकार जल्द ही ‘तकनीकी शिक्षा पर बहु विषयक शिक्षा शोध नवोन्मेष’ (मेरिट) नाम से एक नयी योजना शुरू करेगी जिसकी तैयारी पूरी हो गई है।

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के अध्यक्ष अनिल सहस्त्रबुद्धे ने ‘भाषा’ को बताया, ‘‘ तकनीकी शिक्षा में ‘मेरिट’ के नाम से एक योजना शुरू की जायेगी । राष्ट्रीय शिक्षा नीति में इस संबंध में सुझाव दिया गया था जिसके बाद एक समिति बनाई गई और विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ बैठक की गई । अब अधिसूचना के रूप में इसे पेश किया जा सकता है। इससे जुड़े कार्यों में एक महीने का समय लग सकता है।’’

शिक्षा मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वित्त वर्ष 2021-22 के बजट में ‘मेरिट’ की तैयारी के लिये 10 करोड़ रूपये की धनराशि का प्रावधान किया गया है ।

उल्लेखनीय है कि नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति में उभरती प्रौद्योगिकियों के प्रमुख क्षेत्रों में बहु-विषयक अनुसंधान को बढ़ावा देने तथा शिक्षकों की भर्ती के लिये पारदर्शी तंत्र तैयार करने पर जोर दिया गया है।

एक ओर जहां ‘मेरिट’ योजना शुरू हो रही है वहीं दूसरी ओर विश्व बैंक के सहयोग से चलने वाली तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता सुधार परियोजना (टीईक्यूआईपी)-3 की अवधि 30 सितंबर 2021 को समाप्त हो गयी । इंजीनियरिंग स्‍नातकों की गुणवत्‍ता में सुधार के लिए 2,300 करोड़ रुपये की लागत से शुरू की गई इस परियोजना के लिये कई राज्यों के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये गए थे।

झारखंड, छत्‍तीसगढ़, बिहार, पूर्वोत्‍तर क्षेत्र, राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, ओडिशा जैसे राज्यों में चल रही इस परियोजना के लिए सहायक प्राध्यापक के तौर पर नियुक्त किये गए करीब 1200 लोगों की सेवाएं, परियोजना खत्म होने के बाद समाप्त हो गईं। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए इन लोगों ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया ।

इन लोगों की दलील है कि जब देश में तकनीकी शिक्षा में शिक्षकों की कमी है, तब सभी विषयों को समाहित करते हुए एक समग्र नीति बनायी जा सकती है ताकि उन्हें भी रोजगार मिल सके।

सूत्रों ने बताया कि टीईक्‍यूआईपी-3 योजना मार्च 2021 में ही समाप्त होनी थी लेकिन विचार के बाद इसे 30 सितंबर 2021 तक बढ़ा दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह