हिमाचल प्रदेश के केलोंग में पारा शून्य के नीचे 10 डिग्री तक लुढ़का

By भाषा | Updated: December 18, 2020 18:38 IST2020-12-18T18:38:54+5:302020-12-18T18:38:54+5:30

Mercury rolled down to 10 degrees below zero in Keylong, Himachal Pradesh | हिमाचल प्रदेश के केलोंग में पारा शून्य के नीचे 10 डिग्री तक लुढ़का

हिमाचल प्रदेश के केलोंग में पारा शून्य के नीचे 10 डिग्री तक लुढ़का

शिमला, 18 दिसंबर हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में केलोंग, कल्पा और मनाली शून्य से नीचे के न्यूनतम तापमान में ठिठुरते रहे। मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

शिमला के मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति का प्रशासनिक केंद्र केलोंग राज्य में सबसे ठंडा स्थान बना रहा जहां पारा शून्य के नीचे 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढक गया।

उन्होंने बताया कि किन्नौर के कल्पा जिले में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उनके अनुसार मनाली में पारा शून्य के नीचे एक डिग्री सेल्सियस तक लुढक गया जबकि डलहौजी एवं कुफरी में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.4 और 4.4 डिग्री रहा।

सिंह के अनुसार शिमला में न्यूनतम तामपान 4.6 दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mercury rolled down to 10 degrees below zero in Keylong, Himachal Pradesh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे