दिल्ली में पारा चढ़ा

By भाषा | Updated: October 5, 2021 11:13 IST2021-10-05T11:13:50+5:302021-10-05T11:13:50+5:30

mercury rises in delhi | दिल्ली में पारा चढ़ा

दिल्ली में पारा चढ़ा

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को पारा चढ़ा और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सुबह सापेक्षिक आर्द्रता 71 प्रतिशत दर्ज की गयी। सोमवार को न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आईएमडी के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में उत्तरपूर्वी हवाएं चलने का अनुमान जताया है। सोमवार को उन्होंने मंगलवार के लिए आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही कुछ स्थानों पर बहुत हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना जतायी थी।

मौसम विभाग ने पांच अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक के लिए ग्रीन अलर्ट जारी किया है जिससे संकेत मिलता है कि सब ठीक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: mercury rises in delhi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे