उप्र में सभी मंडलों में सामान्य से कम रहा पारा

By भाषा | Updated: January 31, 2021 18:08 IST2021-01-31T18:08:16+5:302021-01-31T18:08:16+5:30

Mercury remained lower than normal in all the divisions in UP | उप्र में सभी मंडलों में सामान्य से कम रहा पारा

उप्र में सभी मंडलों में सामान्य से कम रहा पारा

लखनऊ, 31 जनवरी उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक इलाके शीत लहर की चपेट में रहे और सभी मंडलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहा।

आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर शीत लहर का प्रकोप रहा। कुछ इलाकों में इसका प्रचंड रूप भी महसूस किया गया।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान अयोध्या मण्डल में न्यूनतम तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गयी। वहीं, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, कानपुर, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद तथा आगरा मण्डलों में यह सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया। राज्य के बाकी मण्डलों में भी न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा।

इस अवधि में फुरसतगंज और इटावा राज्य के सबसे ठंडे स्थान रहे। दोनों ही स्थानों पर न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले 24 घंटों के दौरान भी राज्य के कुछ इलाकों में शीत लहर चलने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mercury remained lower than normal in all the divisions in UP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे