लाइव न्यूज़ :

पंजाब के आदमपुर में पारा 0.5 डिग्री दर्ज किया गया

By भाषा | Updated: January 30, 2021 17:38 IST

Open in App

चंडीगढ़, 30 जनवरी पंजाब और हरियाणा शनिवार को भी शीतलहर की चपेट में रहे। पंजाब के आदमपुर में पारा 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में भी जबरदस्त ठंड का अहसास हुआ और इन स्थानों पर तापमान क्रमश: 1.3, 5.8 और 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य तापमान से करीब तीन डिग्री सेल्सियस तक नीचे रहा।

वहीं, पठानकोट, हलवाड़ा, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.7, 2.9, 2.1, 1.6 और तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस बीच, हरियाणा के अंबाला, हिसार और करनाल में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.9, 3.2 और 4.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू