लाइव न्यूज़ :

पंजाब, हरियाणा में पारा सामान्य से नीचे, दिल्ली में 14 साल में सबसे सर्द नवंबर

By भाषा | Updated: November 20, 2020 23:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवंबर पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में कई स्थानों पर शुक्रवार को तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया वहीं राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो पिछले 14 वर्षों में नवंबर के महीने में सबसे कम है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि 29 नवंबर 2006 के बाद यह पहला मौका है जब दिल्ली का तापमान नवंबर में इतना कम हुआ है। 29 नवंबर 2006 को यहां का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में इस मौसम में पहली बार शीत लहर के आसार हैं।

आम तौर पर मैदानी इलाकों में लगातार दो दिन जब तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या इससे कम रहे और सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होता है तब मौसम विभाग शीतलहर की घोषणा करता है।

श्रीवास्तव ने कहा, ''यह मानदंड शुक्रवार को पूरा हो गया। अगर शनिवार को भी स्थिति ऐसी ही रहती है तो हम शनिवार को शीत लहर की घोषणा करेंगे।''

दिल्ली में पिछले साल नवंबर में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसी तरह 2018 में न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस और 2017 में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

आंकड़ों के अनुसार, अब तक नवंबर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस 28 नवंबर 1938 को दर्ज किया गया था।

मौसम पूर्वानुमान बताने वाली निजी एजेंसी ‘स्काईमेट वेदर’ के एक विशेषज्ञ महेश पालावत ने कहा कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र की ओर से बर्फीली हवाओं के आने के कारण तापमान में गिरावट आयी और शनिवार तक ऐसी स्थिति बनी रहेगी।

उन्होंने कहा कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 23 नवंबर को उत्तर पश्चिमी भारत की ओर आ रहा है। इससे न्यूनतम तापमान में कुछ वृद्धि होने के आसार हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों के अनुसार, इस महीने 16 नवंबर को छोड़कर न्यूनतम तापमान बादलों के अभाव में सामान्य से 2-3 डिग्री सेल्सियस कम रहा है।

मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शीतलहर जारी है तथा केलांग और काल्पा जैसे पर्यटन स्थलों में तापमान शून्य से नीचे चला गया है। शिमला में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राजस्थान के कई इलाकों में रात के तापमान में कमी आयी है और राज्य के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि अधिकतर शहरों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे कम दर्ज किया गया।

विभाग के पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले 24 घंटों में रात के तापमान में और गिरावट होने का अनुमान है।

हरियाणा और पंजाब में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री नीचे है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू