दिल्ली में पारा 39.7डिग्री सेल्सियस तक गया

By भाषा | Updated: May 3, 2021 22:52 IST2021-05-03T22:52:24+5:302021-05-03T22:52:24+5:30

Mercury in Delhi goes up to 39.7 degrees Celsius | दिल्ली में पारा 39.7डिग्री सेल्सियस तक गया

दिल्ली में पारा 39.7डिग्री सेल्सियस तक गया

नयी दिल्ली, तीन मई राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।

सफदरजंग वेधशाला के अनुसार न्यूनतम तापान 24.3 डिग्री दर्ज किया गया । यह वेधशाला शहर का प्रतिनिधिक आंकडा देता है।

विभाग के अनुसार मंगलवार को आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाये रहेंगे और बादल गरजने एवं बिजली चमकने की संभावना है।

उधर राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार रात नौ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 247 रहा।

शून्य से 50 तक वायु गुणवत्ता सूचकांक ‘अच्छा’, 51 से 100 तक ‘संतोषजनक’, 101 से 200 तक ‘मध्यम’, 201 से 300 तक ‘खराब’, 301 से 400 तक ‘बहुत खराब’ तथा 401 से 500 ‘गंभीर’ समझा जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Mercury in Delhi goes up to 39.7 degrees Celsius

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे