लाइव न्यूज़ :

न्यूनतम तापमान में बढोतरी के बीच चुरू में पारा 3.6 डिग्री

By भाषा | Updated: January 21, 2021 22:15 IST

Open in App

जयपुर, 21 जनवरी राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। बीते चौबीस घंटे में 3.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ चुरू राज्य का सबसे सर्द रहा।

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान न्यूनतम तापमान पिलानी में 4.5 डिग्री, भीलवाड़ा में 5.0 डिग्री, सीकर 6.0 डिग्री, गंगानगर 6.2 डिग्री, चित्तौड़गढ़ 6.3 डिग्री, अजमेर में 7.5 डिग्री व बीकानेर में 7.8 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान अनेक जगह पर न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है।

राजधानी जयपुर में इस दौरान न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री व अधिकतम तापमान 26.0 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार राज्य के गंगानगर व हनुमानगढ़ सहित अनेक जिलों में कई दिन से जारी धुंध से भी अब राहत मिलने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारत अधिक खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं